Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: हैवान बना पिता, अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    May 24, 2026

    CG: इस सहकारी समिति का प्रबंधक गिरफ्तार, 68 लाख के खाद घोटाले का आरोप

    May 24, 2026

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कैंसर पीड़ित मासूम की मौत के बाद बवाल: शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, निगम पर लगाए गंभीर आरोप
    छत्तीसगढ़

    कैंसर पीड़ित मासूम की मौत के बाद बवाल: शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, निगम पर लगाए गंभीर आरोप

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कैंसर पीड़ित मासूम की मौत के बाद बवाल: शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, निगम पर लगाए गंभीर आरोप

    बिलासपुर । बिलासपुर शहर में  उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब एक कैंसर पीड़ित मासूम की मौत के बाद उसके परिजन और क्षेत्रवासी गुस्से में कलेक्ट्रेट पहुंच गए। परिजनों ने मृत बच्चे का शव लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया और नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।

    मामला लिंगियाडीह क्षेत्र का है, जहां शनिचरी चौक से अपोलो चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्रवाई की जद में यादव परिवार का मकान भी आ गया। बताया गया है कि इस परिवार का 6 वर्षीय बेटा कैंसर की अंतिम अवस्था में था, जिसका इलाज चल रहा था।

    परिजनों का आरोप है कि निगम ने उन्हें कोई नोटिस या मोहलत नहीं दी और सीधे मकान पर बुलडोजर चला दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से परिवार मानसिक रूप से टूट गया और इसी बीच उनके मासूम बेटे की मौत हो गई।

    परिजनों का कहना है कि अगर निगम थोड़ी भी इंसानियत दिखाता और समय देता, तो शायद वे अपने बीमार बच्चे के साथ सुरक्षित स्थान पर जा पाते। उन्होंने निगम पर मनमानी और अमानवीयता का आरोप लगाया।

    घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग शव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने धरना दिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

    इस बीच कलेक्टर मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लिंगियाडीह क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत कार्रवाई हो रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चे की मौत निगम की कार्रवाई से नहीं बल्कि उसकी बीमारी के कारण हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई गलती या लापरवाही हुई है तो उस पर जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    कलेक्टर ने परिवार को हरसंभव सहायता देनेका भरोसा भी दिलाया।

    Post Views: 360
    Bilashpur Bilaspur breaking news Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: हैवान बना पिता, अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    May 24, 2026

    CG: इस सहकारी समिति का प्रबंधक गिरफ्तार, 68 लाख के खाद घोटाले का आरोप

    May 24, 2026

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Ambikapur

    CG: हैवान बना पिता, अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

    By DabangMay 24, 20260

    अंबिकापुर :- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई…

    CG: इस सहकारी समिति का प्रबंधक गिरफ्तार, 68 लाख के खाद घोटाले का आरोप

    May 24, 2026

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.