सूरजपुर:- प्रतापुर थाना इलाके में बेरहम गुंडों ने युवक को घर से निकालकर इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि युवक अपने परिचित के घर गया हुआ था. इसी दौरान गुंडों ने उसे घर से निकालकर बीच सड़क पर जमकर पीटा. पिटाई अधमरे हो चुके युवक को लोगों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई.
गुंडों ने घर से निकालकर पीटा, अस्पताल में मौत
हत्या के सभी दसों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मारपीट में शामिल बाकी बदमाशों की भी तलाश जारी है. पुलिस का दावा है कि जल्द फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रतापपुर थाना क्षेत्र की घटना
दरअसल, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि हरिनंदन नामक युवक उसके घर आया हुआ था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी पुराने विवाद को लेकर हरिनंदन के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गए और रास्ते भर मारपीट करते हुए भैसामुंडा गांव के सत्तीपारा चौक में गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए.

