Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG-शिक्षक ट्रांसफर घोटाला: शिक्षक तबादले को लेकर बड़ा गोलमाल, FIR के बाद एक गिरफ्तार, शिक्षकों के ट्रांसफर के नाम पर हुआ लाखों का खेल…
    जुर्म

    CG-शिक्षक ट्रांसफर घोटाला: शिक्षक तबादले को लेकर बड़ा गोलमाल, FIR के बाद एक गिरफ्तार, शिक्षकों के ट्रांसफर के नाम पर हुआ लाखों का खेल…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Teacher Transfer Scam : शिक्षकों के तबादले को लेकर दलालों ने खूब चांदी काटी है। एक-एक ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर 1 लाख से तीन लाख रुपये तक की डिमांड की जाती है। परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करने वाले शिक्षक, इस कदर परेशान होते हैं, कि वो थोड़ी भी उम्मीद बंधते देख, आंखें बंद कर मुंहमांगी रकम देने को तैयार भी हो जाते हैं।

    शिक्षकों के इस विश्वास का कई बार विश्वासघात भी हुआ है। कई बार शिक्षक नेता, तो कई बार राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिक्षकों के लाखों रुपये डकार लिये हैं। लोकसभा चुनाव के पहले ये खबरें आयी थी कि शिक्षा विभाग में तबादले हो रहे हैं। समन्वय से अनुमोदन के बाद शिक्षकों के तबादले करा देने का कई शिक्षकों को झांसा दिया गया। इसके एवज में मोटी रकम वसूली गयी। अब ऐसे दलालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला सारंगढ़ से सामने आया है, जहां 3 शिक्षकों से ट्रांसफर के नाम से 5 लाख की ठगी करने की रिपोर्ट दर्द की गयी है।

    तीन शिक्षकों ने संयुक्त रूप से शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के मुताबिक बड़े-बड़े मंत्रियों का करीबी बताकर अश्विन चौरगे नाम के नेता ने 5 लाख रुपये से ज्यादा राशि ठग ली। इस मामले में शिक्षकों की शिकायत पर सारंगढ़ के सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर एक आरोपी अश्विन चौरगे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बड़े बड़े मंत्रियों से पहचान बता कर आरोपी ने ठगी को अंजाम दिया। जिन शिक्षकों के तबादले की बात कही गयी थी, उसमें बस्तर में पदस्थ शिक्षकों को सारंगढ़, राजनांदगांव और जांजगीर चांपा में ट्रांसफर करने की बात तय हुई थी।

    अधिकारी, बड़े नेताओं और शिक्षक नेताओं पर भी आंच

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पैसे की लेनदेन की बात स्वीकारी है। आरोपी ने बताया है कि तबादले को लेकर अधिकारी से लेकर कुछ शिक्षक नेता भी शामिल है। आरोपी ने कमीशन लेकर शिक्षकों के तबादले की डील बड़े अधिकारियों के साथ की थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उन अधिकारियों और शिक्षक नेताओं के भी संपर्क सूत्र खंगालने में जुट गयी है। माना जा रहा है कि कुछ शिक्षक नेताओं को भी पूछताछ के लिए पुलिस बुला सकती है। आरोपी ने ये भी कहा है कि संभाग और राजधानी स्तर पर भी इनका रैकेट काम कर रहा है, जो शिक्षकों के तबादले के नाम पर घोटाले को अंजाम दे रहा है।

    कई जिलों में हो सकता है खुलासा

    जानकारी मिली है कि तबादले के नाम पर प्रदेश भर में करोड़ों रुपये खेल हुआ है। सैंकड़ों शिक्षकों से तबादले के नाम पर पैसे लिये गये, लेकिन उनका काम नहीं हुआ। दलाद कभी मंत्री के साइन नहीं होने, कभी आचार संहिता और कभी समन्वय में फाइल के अनुमोदन का झांसा देते रहे। लेकिन हकीकत तो यही था कि तबादला हो ही नहीं रहा था। अफवाह और झूठी खबरों के आधार तबादले का भ्रम पूरे प्रदेश में फैलाया गया और फिर उसके नाम पर करोड़ों रुपये की वूसली कर ली गयी। जानकारी है कि कई जिलों से इस मामले में और भी खुलासा हो सकता है। अगर पुलिस की जांच सही तरीके से हुई, तो कई अफसर और शिक्षक नेता भी इसकी जद में आ सकते हैं।

    Post Views: 455
    Cg news chhattisgarh Jurm Raipur Sarangarh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.