बिलासपुर :- हरछठ या हलषष्ठी का व्रत कल रखा जाएगा। इस पर्व के अवसर पर बिलासपुर जिले में 2 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा। इन दोनों संस्थानों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।


