जगदलपुर:- पेट्रोल डीजल संकट के बीच पेट्रोल पंप में मारपीट का मामला बस्तर से सामने आया है. यहां पेट्रोल पंप में नियम विरुद्ध तरीके से तय की गई लिमिट से नाराज कुछ लोगों ने मैनेजर को पीट दिया. कथित तौर पर पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल प्रति व्यक्ति को देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने नियम तय कर रखा है. और इसी के चलते बाइक को 200 का पेट्रोल दिया जा रहा है.
नशे में पहुंचा युवक, नियम से नाराजगी
शिकायतकर्ता अंकित अग्रवाल ने बताया कि वे जगदलपुर के एयरपोर्ट के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप में मैनेजर हैं. सभी को पेट्रोल मिल सके इसके लिए पेट्रोल आने पर पंप संचालक ने नियम बनाया. इसके तहत प्रति व्यक्ति को केवल 200 रुपए का ही पेट्रोल दिया जाएगा. शनिवार की सुबह एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और 200 से अधिक रुपये के पेट्रोल की डिमांड करने लगा.
मैनेजर से हुई बहस, फिर साथियों के साथ मारपीट
युवक को समझाने पर फ्यूल मैनेजेर के साथ उसकी बहस हो गई. कुछ देर बाद युवक अपने करीब 8-10 साथियों के साथ वापस पेट्रोल पंप पहुंचा और सब ने मिलकर मैनेजर के साथ मारपीट की. मारपीट के बाद पम्प को बंद किया गया है.

