कोरबा:- जिले में सड़क हादसों का दौर नहीं थम रहा है. बुधवार को कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर पोड़ी उपरोड़ा के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन बच्चों को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में दो सगे भाई बहन की मौत हो गई है. जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल है.
नाबालिग बच्चे चला रहे थे स्कूटी
तीनों स्कूटी सवार नाबालिग थे. 13 वर्षीय किशोरी स्कूटी चला रही थी. जिसे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी. पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. मुस्तादी की बातें भी कहीं जा रही हैं. लेकिन सड़क पर नाबालिग बेरोक टोक स्कूटी चला रहे हैं.
पोड़ी उपरोड़ा बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
यह सड़क हादसा पोड़ी उपरोड़ा के बस स्टैंड के पास हुआ था. दरअसल बुधवार को सुबह 9 से 10 बजे के बीच बांगो थाना के सामने वाली गोस्वामी बस्ती से कुछ सामान लेने पोड़ी उपरोड़ा के बस स्टैंड आए हुए थे. 13 साल की बूटी गोस्वामी स्कूटी चला रही थी. 12 साल का दशरथ और 11 साल का विवेक उसके पीछे बैठे हुए थे. बस स्टैंड के पास स्कूटी मोड़ते दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक डीजल टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

