बालोद:- नगर पालिका बालोद के ग्राम पाररास में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बस को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक का ब्रेक पैडल युवक की गर्दन में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि घायल युवक को बचाने के लिए ग्लैंडर मशीन से लोहे के हिस्से को काटकर बाहर निकालना पड़ा।
युवक को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वामेंद्र साहू पिता तीर प्रसाद साहू (35) निवासी वार्ड क्रमांक 01 पाररास, शनिवार सुबह करीब 9 बजे बालोद से अपने घर पाररास लौट रहा था।

