मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- जिले के भरतपुर इलाके में रविवार को एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया. घटना कुंवारपुर वन परिक्षेत्र की है. यहां के बीट क्रमांक पी-1268 अंतर्गत ग्राम मंसोर में सरोज नाम की महिला जंगल में भैंस को चराने गई थी. इस दौरान एक भालू ने उसके ऊपर ह मला कर दिया.
महिला गंभीर रूप से हुई घायल
भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई और मदद के लिए चीख-पुकार करने लगी. महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर भालू को वहां से भगाया. महिला को उसके चंगुल से बाहर निकाला. इसके बाद घायल महिला को तत्काल जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया फिलहाल महिला का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
हरकत में वन विभाग
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई. वन विभाग द्वारा घायल महिला के इलाज और नियमानुसार मिलने वाली सहायता की प्रक्रिया भी की जा रही है.

