खैरागढ़:- जिले के ग्राम घोटिया में बीती शाम झरना फैशन कपड़ा एवं फैंसी दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कपड़ा और फैंसी सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक झरना भोंडेकर, पति जयकिशन भोंडेकर को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान 7 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। गांव वालों और डायल 112 की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। खैरागढ़ थाने में शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या वजह कुछ और है, इसका खुलासा जांच के बाद होगा।

