Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सीएसवीटीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार की तालाब में डूबने से मौत, कमल का फूल तोड़ते समय हादसा
    Durg

    CG: सीएसवीटीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार की तालाब में डूबने से मौत, कमल का फूल तोड़ते समय हादसा

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई\दुर्ग: भिलाई के सीएसवीटीयू में पदस्थ डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. भास्कर चंद्राकर (36) की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना उतई थाना क्षेत्र के पतोरा गांव स्थित तालाब में हुई.

    कमल का फूल तोड़ने के दौरान हादसा: जानकारी के मुताबिक, डॉ. चंद्राकर ड्यूटी खत्म होने के बाद सीएसवीटीयू के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के साथ उतई इलाके में एक प्लॉट का निरीक्षण करने गए थे, जहां मकान निर्माण कार्य चल रहा था. वापसी के दौरान रास्ते में तालाब में खिले कमल के फूल देखकर उन्होंने अपनी कार रोकी और फूल तोड़ने तालाब में उतर गए. उन्होंने सीएफओ को बताया कि उन्हें तैरना आता है, इसलिए वे आसानी से फूल तोड़कर लौट आएंगे. लेकिन तालाब में उतरने के बाद उनका पैर कमल के तनों और जड़ों में उलझ गया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके.

    सेक्टर 9 के डॉक्टरों ने घोषित किया मृत: ग्रामीणों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत तालाब में कूदकर बाहर निकाला. इसके बाद पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर कर दिया. सेक्टर-9 के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    सीएसवीटीयू प्रबंधन ने की पुष्टि: सीएसवीटीयू के कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉ. चंद्राकर ड्यूटी के बाद सीएफओ के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर गए थे. दुर्भाग्यवश, कमल का फूल तोड़ते समय वह तालाब में फंस गए और उनकी जान नहीं बच सकी.

    Post Views: 350
    Bhilai breaking news chhattisgarh Dardnak ghtna Dardnak hadsa Dipty registrar Dubna Durg Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Pani Patora gao Ragistar Raipur Talab Today khabar Utai thana दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    By DabangMay 8, 20260

    झालावाड़ :- जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.