राजगढ़:- राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव शनिवार को अपनी कार से भोपाल से राजगढ़ ने की और आ रहे थे, तब ही कुरावर के समीप उनकी कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, विधायक के कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है।
इलाज के दौरान पिता की मौत
शनिवार सुबह 7:30 बजे कुरावर में कुरावर स्थित महाकाल होटल के पास बाइक सवार पिता पुत्र विधायक के वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले पिता-पुत्र को विधायक खुद एक निजी वाहन पहले पीलूखेड़ी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लेकर भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पिता की जान चली गई। वहीं, बेटे का इलाज अभी भी चल रहा है।

