पेंड्रा : प्रदेश में इन दिनों हत्या, चोरी डकैती जैसे वारदात काफी ज्यादा सामने आने लगे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने अपनी ही पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। दरअसल, यह मामला बचरवार गांव का है, जहां मामूली विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया और इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
