रायपुर:- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब तहसीलदारों को दिवाली से पहले प्रमोशन की सौगात दी है साथ ही नई पदस्थापना दी है। जारी आदेश में 19 नायब तहसीलदारों का नाम शामिल है, जिन्हें प्रमोट कर तहसीलदार बनाया गया है। यह आदेश महानदी भवन के रजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किया गया है।
इससे पहले सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। जारी आदेश में एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। साय सरकार ने कई जिलों के अपर, संयुक्त, डिप्टी कलेक्टरों को भी बदला है। इसके साथ ही विभाग कार्यालय के अफसरों का भी तबादला किया गया है।

