Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका, 400 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, ये वजह आई सामने
    Dhamtari

    CG: भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका, 400 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, ये वजह आई सामने

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारतीय जनता पार्टी में उस वक्त भूचाल मच गया, जब करीब 400 कार्यकर्ता एक साथ इस्तीफा लेकर पार्टी कार्यालय पहुंच गए. नाराज कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. पदाधिकारियों पर कई गंभीर आरोप कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं.

    बीजेपी पदाधिकारियों से कार्यकर्ता नाराज: गंगरेल मंडल के ग्राम अछोटा के भाजपा कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों से नाराज चल रहे हैं. कई गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को 400 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता इस्तीफा देने भाजपा कार्यालय पहुंचे. बहुत देर तक रुकने के बाद जब कोई भी पदाधिकारी वहां पर नहीं आया तो इस्तीफा को कार्यालय में चिपका कर लौट आए. सभी का कहना है कि उन्हें प्रताड़ित किया जाता है. जब भी कोई मांग लेकर कार्यालय पहुंचते हैं तो वहां कोई सुनवाई नहीं होती है.

    बीजेपी पदाधिकारियों पर कार्यकर्ताओं के आरोप: नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि 28 अप्रैल को चार बिंदुओं पर जनदर्शन में पहुंचे थे. पूर्व पदाधिकारियों के घोटाला से अवगत कराया. जांच में सही भी पाया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे ही 21 जुलाई को फिर चार बिंदुओं को लेकर पहुंचे थे, वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस बात को अवगत करा दिया गया है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व सरपंच और उप सरपंच ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जमीन की अवैध बिक्री से लेकर तालाब खनन तक के मामले शामिल हैं.

    बीजेपी कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा: इस्तीफे में लिखा गया है “हम सभी गंगरेल मंडल अंतर्गत ग्राम अछोटा के भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं. हमने सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन का जो भी दायित्व मिला उसको पूरा किया लेकिन विगत पंचायत चुनाव के पश्चात हम सभी कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाया गया है. हमारे ग्रामीण समस्याओं को लेकर हमारे समस्त भाजपा के उच्च पदाधिकारियों को मौखिक एवं लिखित रूप से कई बार जानकारी दिया गया लेकिन अभी तक कोई संज्ञान में नहीं लिया गया है और न ही इस समस्या के संबंध में कोई चर्चा किया है. हम लोग हमारे ग्राम के परस्थितियों से बहुत प्रताड़ित है जिस पर हमारे उच्च पदाधिकारी अभी तक कोई पहल नहीं किया है इससे क्षुब्ध होकर हम सभी ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामीण सदस्य पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं.

    Post Views: 345
    BJP breaking news Cg news chhattisgarh Dhamtari Gangrel Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Neta Police Politics Raipur Rajneeti Samuhik steefa Stifa Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    By DabangMay 24, 20260

    नई दिल्ली:- देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल…

    CG: पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार

    May 24, 2026

    प्रेगनेंसी के दौरान तेज बीप को नजरअंदाज न करें, हो सकता है जानलेव प्रीक्लेम्पसिया, AIIMS के डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    May 24, 2026

    सूर्य 6,8,12: पिता-पुत्र का द्वंद्व: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.