Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेकाबू पानी के टैंकर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, तड़पती मां ने बेटे की गोद में तोड़ा दम

    May 10, 2026

    CG: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौत, खेत से लौटने के वक्त हुआ हादसा

    May 10, 2026

    CG: शुरू हुई शानदार सुविधा, लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर, राशनकार्ड में मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट

    May 10, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: शुरू हुई शानदार सुविधा, लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर, राशनकार्ड में मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट
    Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

    CG: शुरू हुई शानदार सुविधा, लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर, राशनकार्ड में मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट

    DabangBy DabangMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। भारत सरकार एवं खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब “अन्न-सहायता” व्हाट्सएप सुविधा प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से हितग्राही अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर आसानी से दर्ज एवं अपडेट कर सकेंगे। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी विष्णु नारायण शुक्ला द्वारा जिले के सभी खाद्य निरीक्षकों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    जारी आदेश के अनुसार अब राशनकार्डधारी ई-पॉस मशीन के अतिरिक्त व्हाट्सएप पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपने राशन कार्ड क्रमांक, आधार नंबर के अंतिम चार अंक एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर सकेंगे। ओटीपी सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।

    खाद्य विभाग ने जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में “अन्न-सहायता” क्यूआर कोड को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इस सुविधा का लाभ उठा सकें। साथ ही दुकानदारों एवं खाद्य निरीक्षकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण कराने कहा गया है।

    जिला खाद्य अधिकारी ने निर्देशित किया है कि यह अभियान 15 मई 2026 तक पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में प्रस्तुत किया जाए। विभाग का उद्देश्य सभी राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर को डिजिटल रूप से अपडेट कर पारदर्शी एवं सुगम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुनिश्चित करना है।

    Post Views: 160
    breaking news Cg news chhattisgarh CSC center Hindi Khabar Hindi News Khadhya vibhag Latest Khabar Latest news Manendragadh chirmiri bharatpur MCB MCB news ONLINE Raipur Rashan Rashan card Rashan dukan Today big news Today breaking news Today khabar Update दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    बेकाबू पानी के टैंकर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, तड़पती मां ने बेटे की गोद में तोड़ा दम

    May 10, 2026

    CG: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौत, खेत से लौटने के वक्त हुआ हादसा

    May 10, 2026

    नदी किनारे मिले दो सूटकेस खोलते ही उड़ गए होश, अंदर थे क्षत-विक्षत शव

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    बेकाबू पानी के टैंकर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, तड़पती मां ने बेटे की गोद में तोड़ा दम

    By DabangMay 10, 20260

    इंदौर:- तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो…

    CG: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, नीचे दबने से दो ग्रामीणों की मौत, खेत से लौटने के वक्त हुआ हादसा

    May 10, 2026

    CG: शुरू हुई शानदार सुविधा, लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा CSC सेंटर, राशनकार्ड में मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट

    May 10, 2026

    नदी किनारे मिले दो सूटकेस खोलते ही उड़ गए होश, अंदर थे क्षत-विक्षत शव

    May 10, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.