राजनांदगांव:- छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के आदेश के बाद जिले की दो प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों को एक अक्टूबर 2026 से पूर्णतः कैशलेस किया जा रहा है। इसके तहत सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान और मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान में मदिरा का विक्रय केवल डिजिटल भुगतान के माध्यम से किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों दुकानों में पीओएस मशीन के जरिए कैशलेस भुगतान स्वीकार किया जाएगा। 1 अक्टूबर से इन दुकानों पर किसी भी प्रकार की नकद राशि लेकर मदिरा का विक्रय नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक के आदेश के तहत लागू की जा रही है। इसके बाद ग्राहकों को मदिरा खरीदने के लिए निर्धारित कैशलेस भुगतान माध्यम का ही उपयोग करना होगा।

