खैरागढ़ :- जिले के छुईखदान विकासखंड अंतर्गत बकरकट्टा क्षेत्र के ग्राम खाम्ही में तीन भालुओं के हमले में 55 वर्षीय सुरत राम बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार की है।
जब भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकरकट्टा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुईखदान रेफर किया गया।
घायल को 108 संजीवनी एंबुलेंस छुईखदान अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर देर शाम बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।

