रायपुर:- नवरात्रि का उत्साह बढ़ने के साथ ही रायपुर में रास गरबा प्रेमियों के बीच ASIAN NEWS RAAS GARBA SEASON 4 का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बता दें कि सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े और भव्य रास गरबा का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होता है।
4 के आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक वीआईपी रोड स्थित राम बाग में होगा। Raas Garba 2026 Season-4 के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर गरबा प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
#RaasGarba2026, #AsianNewsRaasGarba, #Raipur, #Telibandha जैसे हैशटैग के साथ आयोजन की जानकारी साझा कर अपने दोस्तों और परिवार वालों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए Invite कर रहे हैं।
सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर बढ़ा सस्पेंस
Season-4 को आयोजकों ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में श्रेया कलरा और टीना आहूजा के नाम का ऐलान किया है। Lock Upp Season 2 की विजेता श्रेया कालरा और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी और फैशन की दुनिया की सेलिब्रिटी टीना आहूजा ने रायपुर को गरबा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। इसके अलावा आयोजन से जुड़े दूसरे सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर भी लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

