Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- पेपर लीक के आरोप को लेकर NSUI के प्रदर्शन का असर अब साफ दिखाई दे रहा है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द करते हुए नई तारीख घोषित कर दी है. यह फैसला पेपर लीक की शिकायतों और लगातार उठ रहे विरोध के बाद लिया गया. NSUI ने किया था मंडल का घेराव पेपर लीक के आरोप को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए संगठन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और परीक्षा रद्द करने…
बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक नाबालिग बच्चे के साथ हुई कथित बर्बरता ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह घटना अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट परिसर की बताई जा रही है, जहां एक सुरक्षा कर्मी पर बच्चे के साथ अमानवीय मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम की है। पीड़ित बच्चे के बड़े भाई कार्तिक साहू ने बताया कि उसका छोटा भाई प्लांट परिसर में आम खाने…
बिलासपुर :- जिले के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुए एक भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं और करीब 18 से 20 लाख रुपये का कीमती सामान, जिसमें टीवी, फ्रिज और हाल ही में हुई शादी का नया सामान शामिल था, पूरी तरह नष्ट हो गया। गनीमत रही कि कमरे में रखी एक भारी अलमारी ने धमाके की तीव्रता को रोक लिया, जिससे बगल के कमरे…
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- एमसीबी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कलेक्टर आदिवासी विकास कार्यालय ने अहम सूचना जारी की है. पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. यह भर्ती राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति यानी NESTS के तहत की जा रही है. कब होगा इंटरव्यू पीएम श्री स्कूल के लिए 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इंटरव्यू सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद पंचायत आयुक्त सभागार, मनेंद्रगढ़ में होगा, जहां अभ्यर्थी सीधे पहुंचकर साक्षात्कार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक 1 अप्रैल से नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू हो जाएगी। अब शादी-पार्टी या कोई भी आयोजन में 100 मेहमान बुलाने पर 3 दिन पहले निगम को सूचना देनी होगी। नया कानून न केवल आम नागरिकों को सचेत करेगा बल्कि स्थानीय निकायों नगर निगम, नगर पालिका की जवाबदेही भी तय करेगा। नए नियमों में सबसे कड़ा प्रावधान ‘ऑन द स्पॉट फाइन’ का है। यह जुर्माना स्थानीय निकाय उपनियम के अनुसार तय होगा, जो 500 रुपए से 50 हजार तक हो सकता है। नई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 एक अप्रैल से देशभर में…
बालोद:- जिले के ग्राम नेवारीकला में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा का छात्र दो मंजिला मकान की छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई. मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. मामला बालोद थाना इलाके का है. स्कूल जाने के बजाय दोस्तों के साथ पहुंचा छत पर मिली जानकारी के अनुसार, 7 साल का हर्ष कुमार सोमवार सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. लेकिन वह स्कूल न जाकर अपने साथियों के साथ पड़ोस में…
मुंगेली:- छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक भयावह हादसा टल गया, जब बारात से लौट रही एक XUV 700 कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल 7 लोग अपनी सूझ-बूझ और तेजी से रिएक्शन के चलते समय रहते कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। मुंगेली के लालपुर थाना क्षेत्र के बंधवापुल के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बेमेतरा जिले के खाती से बारात मुंगेली के मोहतरा गांव आई थी। शादी समारोह के बाद सुबह विदाई के समय दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग कार में सवार थे, तभी ड्राइवर ने गाड़ी से धुआं निकलता…
जांजगीर-चांपा:- जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र के व्यासनगर गांव में हिमांशु किराना स्टोर के पास दो पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान रिटायर्ड आर्मी के जवान गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और…
न्यूयॉर्क:- ईरान में जारी जंग के बीच न्यूयॉर्क शहर के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। रनवे पर एक फायर ट्रक ने यहूदियों से भरे एयर कनाडा के विमान CRJ-900 को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विमान में कुल लगभग 100 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि फायर ट्रक को रोकने के बावजूद वह विमान से टकरा गया। टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब विमान टैक्सीवे से गुजर रहा था। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और बचाव टीमें मौके…
सुकमा:- जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोंटा क्षेत्र में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आर.एस.एन. लॉज में चल रहे अंतर्राज्यीय जुआ फड़ पर छापा मारते हुए लॉज मालिक सहित कुल 22 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में नगद राशि सहित लाखों रुपये की सामग्री भी जब्त की गई है. लॉज के एक कमरे में सजी थी जुआरियों की महफिल जानकारी के अनुसार, पुलिस को 22 मार्च 2026 को सूचना मिली कि कोंटा स्थित आर.एस.एन. लॉज के एक कमरे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर…
