Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का असम में चुनाव प्रचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पार्टी के निर्देश पर गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन हालत गंभीर बनी रही और आखिरकार उन्होंने…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा और गरियाबंद जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन नहीं जमा करना है. आईए जानते हैं भर्ती से संबंधित जानकारी क्या-क्या हैं. पेंड्रा जिले में भर्ती कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना पेंड्रा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अहिरानपारा अमारू में सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की तिथि- 22 मार्च से 6 अप्रैल 2026 आवेदन माध्यम: केवल ई-भर्ती पोर्टल https://aww.ebharti.इन आवेदन भेजने का माध्यम- सिर्फ ऑनलाइन आवेदन सब्मिट…
सिंगरौली:- जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सूदा में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भुलाई पुत्र सुखदेव कौल (लगभग 60 वर्ष) हैं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे आरोपी पुत्र दयाराम कौल शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर…
छत्तीसगढ़:- शासकीय शराब दुकानों में एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत यह फैसला लिया है कि 1 अप्रैल 2026 से सरकारी दुकानों में कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब बेची जाएगी। कांच की बोतलों के साथ होने वाले नुकसान को देखते हुए सरकार ने हल्की और टिकाऊ प्लास्टिक बोतलों का विकल्प चुना है, जिससे न केवल टूट-फूट की समस्या खत्म होगी बल्कि सप्लाई सिस्टम भी ज्यादा मजबूत और तेज हो सकेगा। यह बदलाव पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित 800 से अधिक सरकारी शराब दुकानों पर लागू…
बालोद:- जिले के डौंडी क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक सरकारी स्कूल में पदस्थ पीटीआई (शारीरिक शिक्षा) शिक्षक पर 22 वर्षीय युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने और उसे पैसे का लालच देकर संबंध बनाने का प्रस्ताव देने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने…
नई दिल्ली :- हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म अपनाने वाले ही अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं. ईसाई आदि, किसी अन्य धर्म में कन्वर्ट होने पर व्यक्ति अपना अनुसूचित जाति का दर्जा खो देगा. ये ऐतिहासिक फैसला है सुप्रीम कोर्ट का. जस्टिस पी.के. मिश्रा और एन.वी. अंजारी की बेंच ने फैसला सुनाया कि ईसाई धर्म में कन्वर्ट होने वाला दलित व्यक्ति अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम का लाभ नहीं ले सकेगा. कन्वर्जन पर ऐतिहासिक फैसला देते हुए कोर्ट ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बाद अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा. कोई भी व्यक्ति जो…
कवर्धा:- जिले के हरिनछपरा स्थित जनता राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए है। स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर जुटकर आग पर नियंत्रण पाने में मदद कर रहे है। घटना का एक वीडियों भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।…
मुंबई:- भारतीय और वैश्विक सर्राफा बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव कम होने की खबरों और अमेरिका व ईरान के बीच बातचीत की सुगबुगाहट ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक को कम कर दिया है. घरेलू बाजार में जहां सोना करीब 2 प्रतिशत टूटा, वहीं चांदी की कीमतों में 4.70 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट देखी गई. क्या रही कीमतों की स्थिति मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल वायदा सोने की कीमतों में सुबह के सत्र में भारी बिकवाली देखी गई. सोना…
रायपुर:- पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर हाई कोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। उच्च न्यायालय ने भर्ती पर लगी रोक हटा दी है और खाली पदों को भरने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बिलासपुर स्थित हाई कोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगा स्टे (रोक) हटाते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए और चयनित उम्मीदवारों को जल्द ज्वॉइनिंग दी जाए। यह था पूरा विवाद पुलिस विभाग ने लगभग 5,967 पदों पर भर्ती निकाली थी। विवाद इसलिए हुआ क्योंकि विज्ञापन के अनुसार, एक…
नई दिल्ली :- दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी में ये भी कहा गया है कि विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल आया। ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली…
