Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
मुंबई :- खुद को फेमस करने के लिए सोशल मीडिया आज के समय में सबसे शसक्त माध्यम है। अच्छी बात ये है कि इस सोशल मीडिया से कई लोग मोटी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया ने कई बार लोगों की पोल भी खोलकर रख दी है। पोल खोलने वाला ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नरहरी झिरवल…
रायपुर:- टिकरापारा थाना क्षेत्र के सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। उसका आरोपी डोमेश्वर देवांगन के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट…
शाओमी की सब-ब्रांड कंपनी रेडमी ने भारत में अपना लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिस का नाम Redmi 15A है. यह फोन कंपनी के ए सीरीज का नया मेंबर है. अगर आप कम कीमत में एक अच्छा 5G फोन ढूंढ रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस फोन को कंपनी ने ऐस ब्लैक, अवसम ब्लू और अमेज पर्पल कलर में लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं. स्पेसिफिकेशन्स इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz, 90Hz और 120Hz रिफ्रेश…
बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में करीब 10 से 12 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना की वजह बंदरों की उछल-कूद बताई जा रही है। ट्रांसफार्मर पर कूदने-फांदने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी ने पास की झोपड़ीनुमा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने मिलकर पानी और…
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। सेंट्रल जेल जगदलपुर से एक सजायाफ्ता कैदी फरार हो गया है, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। चादर और कंबल से बनाई रस्सी, दीवार फांदकर फरार मिली जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि उसने जेल के भीतर उपलब्ध चादर और कंबल को जोड़कर रस्सी बनाई और उसी के सहारे जेल की दीवार फांदकर भागने में सफल हो…
नई दिल्ली :- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत में लॉकडाउन और ईंधन की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूर्ण विराम लगा दिया है। सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू किरेन रिजिजू और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि देश में लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है और जनता को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। भ्रम की स्थिति क्यों बनी दरअसल, यह अफवाह प्रधानमंत्री मोदी के उस हालिया संसद बयान के बाद शुरू हुई थी, जिसमें उन्होंने पश्चिम…
धमतरी:- कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत बगौद स्थित नैविक ऑयल एंड साल्वेंट मेगा फूड पार्क में देर रात आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा प्लांट परिसर में चल रहे वेल्डिंग कार्य के दौरान हुआ, जहां अचानक चिंगारी भड़कने से आग फैल गई. फूड पार्क में होता है राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण बगौद स्थित मेगा फूड पार्क में धान के भूसे से राइस ब्रांड खाद्य तेल निर्माण का कार्य किया जाता है. गुरुवार देर रात प्लांट के एक हिस्से में मरम्मत और वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान निकली चिंगारी…
अयोध्या :- रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार को राम नवमी के पावन अवसर पर एक बार फिर आस्था और विज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्रभु रामलला का भव्य ‘सूर्य तिलक’ किया गया, जब सूर्य की विशेष किरणें सीधे उनके ललाट पर पड़ीं और पूरा गर्भगृह दिव्य आभा से जगमगा उठा। यह अलौकिक दृश्य करीब 4 मिनट तक बना रहा, जिसमें सूर्य की किरणें दर्पण और लेंस की सटीक व्यवस्था के जरिए रामलला के मस्तक तक पहुंचाई गईं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह बालक राम का दूसरा सूर्य तिलक था, जिसे देखने के लिए…
महासमुंद :- पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 225 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 करोड़ 25 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें गांजा, दो वाहन और मोबाइल फोन शामिल हैं. कैसे हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक 26 मार्च 2026 को एएसआई लक्ष्मण साहू अपनी टीम के साथ ग्राम मुरमुरी क्षेत्र में गश्त और अपराध पतासाजी पर निकले थे. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिसा से छत्तीसगढ़…
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए। यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति…
