Author: Dabang

रायपुर:- राज्य महिला आयोग में डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में चौंकाने वाले मामले सामने आए। भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में करीब 1.64 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि को लेकर विवाद सामने आया। महिला ने अपने हिस्से की मांग की। आयोग ने कलेक्टर दुर्ग को पत्र भेजकर संबंधित बैंक खाते के ट्रांजेक्शन पर रोक लगाने की अनुशंसा की, ताकि निष्पक्ष सुलह हो सके। मुआवजा लगभग 1.64 करोड़ रुपये बता दें कि भारतमाला परियोजना में कोलिहापुरी की लगभग ढाई एकड़ जमीन निकली, जिसका मुआवजा लगभग एक करोड़ 64 लाख रुपये अनावेदक के अकाउंट में हैं। इस संपत्ति…

Read More

सूरजपुर:- शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज में 10 अप्रैल को रोजगार मेला लगेगा. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इस मेले में कुल 346 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर ने इस मेले का आयोजन किया है. इन पदों पर होगी भर्ती सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस भिलाई के लिए 53 पद,इनकी तैनाती छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होगी. ⦁ सिक्योरिटी गार्ड-40 ⦁ सिक्योरिटी सुपरवाइजर-05 ⦁ फील्ड ऑफिसर-02 ⦁ ट्रेनिंग ऑफिसर-02 ⦁ मार्केटिंग मैनेजर-02 अकाउंटेंट-02 सीजी स्कोप स्किल फाउंडेशन, सूरजपुर द्वारा कंप्यूटर वर्क के लिए 28 पदों पर स्थानीय लोगों की भर्ती होगी कम्प्यूटर ऑपरेटर-03रिसेप्शनिस्ट-02कुक-08वेट्रेस-08सिक्योरिटी गार्ड-03मास्टर…

Read More

मुंबई:- लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी के पिता और दिग्गज अभिनेता भीम वकानी का निधन हो गया है। उनके बेटे मयूर वकानी ने सोशल मीडिया पर यह दुखद खबर साझा की। भीम वकानी का अंतिम संस्कार अहमदाबाद में किया जाएगा। परिवार में शोक की लहर भीम वकानी के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मयूर वकानी, जो खुद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सुंदरलाल का किरदार निभा चुके हैं, ने बताया कि उनके पिता ने सुबह अंतिम सांस…

Read More

जगदलपुर:- जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन में सवार ग्रामीणों की जान गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सिबो और मिटको नामक दो ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि लगभग 37 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया,…

Read More

जांजगीर चांपा :- एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब मृतका के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास से निकालकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे…

Read More

कोरबा:- जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा क्षेत्र के जेजंरा बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवको को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस हादसे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा…

Read More

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ठगी का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। यहां शातिर ठग ने खुद को कृषि मंत्री का बहनोई बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रूपये की ठगी कर ली। आरोप है कि शातिर ठग ने मंत्रालय में नौकरी लगाने का पहले झांसा दिया, फिर युवकों से 22 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी और पैसा नही मिलने के बाद अब ठगी का शिकार हुए युवकों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। ठगी का शिकार हुए समारू राम टंडन ने…

Read More

सूरजपुर:- बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र में खुलेआम तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और रिमांड की मांग की है. तलवार लहराकर लोगों को डराने की कोशिश 6 अप्रैल 2026 की शाम पुलिस चौकी बसदेई की टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी. इसी दौरान ग्राम भ्रमण के समय मुखबिर से सूचना मिली कि कुसमुसी अटल चौक के पास एक युवक नग्न तलवार लेकर सड़क किनारे लहरा रहा है और आने जाने वालों को डरा-धमका रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके…

Read More

कैंसर दुनिया भर में सबसे गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम में से एक है, जिससे हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं. कई कैंसर बिना किसी तुरंत संकेत या लक्षण के चुपचाप बढ़ते हैं, जिससे उनका जल्दी पता लगाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कुछ शुरुआती चेतावनी संकेत हैं जो बता सकते हैं कि आपके शरीर में कैंसर बढ़ रहा है। इस खबर में, हम इन संकेतों के बारे में जानेंगे और बताएंगे कि इन पर ध्यान देना क्यों जरूरी है… कैंसर क्या है कैंसर बीमारियों का एक ग्रुप है जो तब होता है जब शरीर में एबनॉर्मल सेल्स कंट्रोल से बाहर…

Read More

मेष- आज 07 अप्रैल, 2026 मंगलवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज आपको विशेष प्रकार के आध्यात्मिक अनुभव होंगे. आपको रहस्य और गूढ़ विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करने में रुचि होगी. आप आध्यात्म के क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त कर सकेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय योग्य नहीं है. प्रवास के दौरान अचानक कोई तकलीफ आ सकती है. आपको क्रोध और वाणी पर अंकुश रखना पड़ेगा. विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं, आप सचेत रहें. जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. वृषभ-…

Read More