Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
लखनऊ:- लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक निर्माणाधीन मकान में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी लड़की का परिचित 17 वर्षीय नाबालिग और उसके चार साथी हैं। सभी पांचों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आंधी-बारिश से बचने रुकी थी किशोरी पीड़िता कन्नौज जिले की रहने वाली है। उसके परिवार आशियाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। पिता राजमिस्त्री हैं और मां घरों में काम करती हैं। भाई ने बताया कि मां की तबीयत खराब होने…
बिलासपुर:- जिले के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है. प्रशासनिक कसावट लाने के लिए 13 निरीक्षक समेत 33 पुलिसकर्मियों का ट्रासंफर कर दिया गया है. यह आदेश एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया है.
रायगढ़ :- जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां बुधवार की सुबह गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की चर्चित कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप और अपहरण की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने न केवल सोशल मीडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, Instagram पर “नशा मुक्ति” नाम से संचालित एक कथित ग्रुप में कुछ युवक निवेदिता मंडावी की तस्वीरें शेयर कर उनके…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ के नेवरा-तिल्दा क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला मजदूर ने ठेकेदार पर अश्लील हरकत, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायपुर में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। ठेकेदार पर गंभीर आरोप पीड़िता (26) ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ नेवरा-तिल्दा स्थित वकरंगी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती है। उसके पति कंपनी में सुपरवाइजर हैं, जबकि वह मजदूरी का कार्य करती है। महिला का आरोप है कि कंपनी का ठेकेदार बसंत कुर्रे पिछले डेढ़ माह से उससे…
रायपुर:- राजधानी के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश…
जगदलपुर:- शहर के धरमपुरा रोड पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है। युवक की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। युवक मूल रूप से भोपाल का निवासी बताया गया है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर…
बिलासपुर:- सकरी थाना क्षेत्र के आवास पारा पेंडारी में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रूप ले लिया जब पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे की है, जब प्रार्थी राजा बघेल के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप और सुमित्रा बघेल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर आए और प्रार्थी के परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी…
नई दिल्ली :- प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून) के कोटे में से 528 किलोलीटर केरोसिन राशनकार्डधारियों के लिए आवंटित किया है। यह केरोसिन उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। खाद्य विभाग के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारियों को इसका लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर और ग्रामीण क्षेत्रों (अनुसूचित एवं गैर-अनुसूचित) में अधिकतम 2 लीटर केरोसिन दिया जाएगा। राज्य शासन…
जांजगीर चांपा:- उप पंजीयक सहकारी समिति ने जिले के 25 धान खरीदी केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है. 3 दिन के अंदर समिति द्वारा धान जमा करने के निर्देश दिए है. 105 धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव पूरा राज्य सरकार ने इस बार 1 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की थी. जांजगीर चांपा जिले में 1लाख 18 हजार किसानो ने 129 धान खरीदी केंद्रों के जरिए 6 लाख मीट्रिक टन धान बेचा. जिसके बाद सहकारी विभाग ने मिलर्स के माध्यम से धान उठाव की प्रक्रिया पूरी की. अब तक 105 धान खरीदी केंद्रों से धान…
