Author: Dabang

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक पर गंभीर आरोप युवती ने लगाए हैं. आरोपी ने दो युवतियों से प्रेम संबंध बनाए रखने के साथ ही तीसरी युवती से शादी की तैयारी भी कर ली. इस बात का खुलासा होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 2 युवतियों को देता रहा झांसा मामला कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव का हैं. यहां के एक युवक का प्रेम संबंध दो अलग-अलग युवतियों से था. इनमें से एक युवती मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की रहने…

Read More

रायपुर:- राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश आज पुलिस कमिश्नर, रायपुर कमिश्नरेट छत्तीसगढ़ ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, राजेश कुमार मरई टिकरापारा थाना प्रभारी बनाए गए हैं। जितेंद्र जायसवाल खमतराई, अजय झा तेलीबांधा, शक्ति सिंह मौदाहापारा, रितेश मिश्रा आजाद चौक, विनय सिंह बघेल पुरानी बस्ती, शिवनारायण सिंह पंडरी, गौतम चंद्र गावड़े डीडीनगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडगार चौकी इलाके में जादू-टोने के शक में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक महिला की पहचान कौशल्या श्याम के रूप में हुई है, जो अपने घर में अकेली रहती थी. क्या है मामला जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरपाल (50 साल) के बेटे की करीब 3 से 5 महीने पहले इलाज के दौरान मौत हो गई थी. बेटे की मौत के बाद से ही धीरपाल मानसिक रूप से परेशान था और उसे संदेह था कि उसके बेटे की…

Read More

बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर में इस साल मच्छरों का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि रात में सोना तो दूर, दिन में बैठना भी मुश्किल हो गया है। 70 वार्डों में एक जैसी स्थिति है, जहां फागिंग और लार्वा कंट्रोल ठप पड़े हैं। बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता ने समस्या को और गंभीर बना दिया है, जो चिंताजनक है। बिलासपुर में मच्छरों का आतंक अब जनस्वास्थ्य संकट बन चुका है। शहर के लगभग सभी 70 वार्डों और निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में एक जैसी स्थिति है। नाले-नालियों में जमा गंदा पानी मच्छरों के…

Read More

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी। वहीं कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। हादसा इतना…

Read More

गुना:- शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसीपुरा इलाके में सोमवार में रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि गुस्से में आकर पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित दीपा ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पवन रजक का अपनी पत्नी दीपा के साथ पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि…

Read More

जांजगीर जिला:- बलौदा-अकलतरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरा और कार के बीच भिड़ंत हो गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मां और एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम अमोरा अकलतरा निवासी रूपेश निर्मलकर अपनी पत्नी भगवती निर्मलकर, पुत्र राहुल निर्मलकर और भांजे शरद निर्मलकर के साथ ग्राम…

Read More

रायगढ़:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि 4 अप्रैल की रात करीब…

Read More

उत्तर प्रदेश:- मेरठ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने समाज की पारंपरिक सोच को झकझोर कर रख दिया है। जहां आमतौर पर तलाक को दुख और शर्म से जोड़ा जाता है, वहीं एक रिटायर्ड जज पिता ने अपनी बेटी के तलाक को जश्न में बदल दिया। मेरठ के शास्त्री नगर में रहने वाले रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने बेटी के तलाक को हार नहीं, बल्कि नई शुरुआत माना। कोर्ट से जैसे ही तलाक का फैसला आया, पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाकर बेटी का स्वागत किया और पूरे रास्ते खुशी का माहौल बना दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत…

Read More

कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एनटीपीसी कावेरी विहार कालोनी में एक युवक को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। बाइक विवाद बना हमले की वजह जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च की है। पीड़ित अमरदास, जो कावेरी विहार स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, उसका परिचय बिलासपुर के रतनपुर निवासी सरोज कुमार से था। बताया जा रहा है कि अमरदास कुछ…

Read More