Author: Dabang

नागपुर:- महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान मानेवाड़ा के जवाहर नगर निवासी यश सुनील झाड़े के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक यश पिछले कुछ दिनों से रोज सुबह घर से यह कहकर निकलता था कि वह परीक्षा देने जा रहा है, जबकि उसकी परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी थीं। शनिवार को भी वह घर से ‘एग्जाम देने जा रहा हूं’ कहकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।…

Read More

हनुमानगढ़ :- जिले के रावतसर क्षेत्र में मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सरदारशहर रोड पर बरमसर के पास एक बुलेट वोल्वो बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया. रावतसर SDM संजय कुमार ने हादसे कि पुष्टि करते हुए बताया…

Read More

महासमुंद :- जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां टीकाकरण के बाद एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नैतिक यादव (5 वर्ष), पिता नरेंद्र यादव, को आज स्वास्थ्य केंद्र में डीपीटी का टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के करीब 3 घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, बाहर की टीम से पोस्टमार्टम कराने की…

Read More

दुर्ग: कैंप क्षेत्र में दो पक्षों के बीच के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लग गए. जिसके बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बीच बचाव के दौरान छावनी थाना सीएसपी घायल हो गए. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. दो पक्षों में विवाद घटना सोमवार शाम की है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर…

Read More

दुर्ग :- जिले के ग्राम पंचायत रूहा और राजपुर में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के हमले में एक महिला की मौत हो गयी। वहीं 7 अन्य ग्रामीणों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह और शाम को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण मधुमक्खी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक ये घटना दुर्ग के धमधा ब्लॉक अंतर्गत…

Read More

हमारी रोजमर्रा की सेहत से जुड़ी आदतों में अक्सर पैरों की देखभाल को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि, हमारे पैर हमारे पूरे शरीर का वजन उठाते हैं और लगातार दबाव, पसीने और रगड़ के संपर्क में रहते हैं. समय के साथ, ये फैक्टर्स पैरों से जुड़ी कई आम समस्याओं का कारण बन सकते हैं, जैसे कि बदबू, सूखापन, थकान और त्वचा में जलन आदि. हालांकि इन समस्याओं के इलाज के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, फिर भी पैरों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए पीढ़ियों से आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता रहा…

Read More

मेष- आज का दिन शुभ रहेगा. आप स्नेहीजनों, आत्मीयजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे धन भी खर्च होगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा. किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. संतान की प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का बना हुआ है. कार्यस्थल पर भी माहौल आपके अनुकूल होगा. वृषभ- आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है. नए काम का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी.…

Read More

रायपुर :- छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.एक ही दिन में हजारों जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर राज्य ने रिकॉर्ड बनाया है. कब हुआ था सामूहिक विवाह का आयोजन 10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में पूरे प्रदेश से कुल 6 हजार 4 सौ 12 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. इनमें से 1,316…

Read More

राजनांदगांव:- खैरागढ़ के उदयपुर स्थित राजपरिवार के पैलेस में तैनात एक जवान ने सोमवार शाम अपनी ही बंदूक से गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से पैलेस परिसर में हड़कंप मच गया। साथी जवानों ने घायल हालत में जवान को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कृपाचंद सोनवानी (38) के रूप में हुई है, जो भिलाई का निवासी था और सीएफ की छठवीं बटालियन में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार उदयपुर स्थित पैलेस में सुरक्षा…

Read More

कवर्धा:- जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद पुलिस ने 10वीं क्लास में पढ़नें वाले एक नाबालिग छात्र को हिरासत में लिया है। जिसने अपने डांस टीचर की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने शिक्षक का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात कवर्धा थाना क्षेत्र का…

Read More