महासमुंद :- जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां टीकाकरण के बाद एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नैतिक यादव (5 वर्ष), पिता नरेंद्र यादव, को आज स्वास्थ्य केंद्र में डीपीटी का टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के करीब 3 घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, बाहर की टीम से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग उठाई जा रही है।

