Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
सुकमा :- बस्तर संभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी को लेकर गंभीर चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीजापुर जिले के गंगालूर छात्रावास में तीन छात्राओं के गर्भवती मिलने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा के गर्भवती पाए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, कोंटा स्थित आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा 9 मार्च को परीक्षा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई।…
गरियाबंद:- जिले के परसूली वन परिक्षेत्र में वन विभाग की संवेदनहीन कार्यप्रणाली का एक मामला सामने आया है। ग्राम कोचई मुड़ा के जंगल में महुआ बीनने गए 45 वर्षीय ग्रामीण पुराणिक राम यादव पर भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया।इस हमले में ग्रामीण के सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां वन विभाग की टीम भी सहायता राशि देने पहुंची थी। फौरी सहायता राशि थमाकर फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहा विभाग अस्पताल में जहां घायल ग्रामीण स्ट्रेचर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ…
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी उध्दव दास महंत 21 वर्ष से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के मकान में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी ने बाद में पीड़िता को धमकाते हुए 10 हजार रुपये की मांग की. डर के कारण किशोरी…
रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ ईकाई ने अपने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति में 84 लोगों को जगह दी गई है। वहीं 25 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा 69 स्थाई आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
बुरहानपुर:- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गणपति थाना क्षेत्र के आलमगंज इलाके की है, जहां फर्नीचर शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवती पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे…
लखनऊ:- योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल से राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी समाप्ति तिथि लिखना अनिवार्य होगा। अंडों पर अंकित करनी होगी दोनों तिथियां पशुपालन विभाग के अनुसार, अंडों पर केवल समाप्ति तिथि ही नहीं, बल्कि जिस दिन अंडा बाजार में लाया गया, उसकी तिथि भी लिखना अनिवार्य होगा। इससे उपभोक्ताओं को अंडों की ताजगी का सही पता चल सकेगा। नियमों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि…
भोपाल :- रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर सामने आ रहा है। राजधानी भोपाल में बुकिंग होने के बाद भी 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए, जबकि प्रशासन का दावा है कि शहर में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी 5 से 6 दिन तक सिलेंडर की डिलीवरी…
बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने के शानदार डांस मूव्स ने फैंस को खूब भाया, लेकिन साथ ही इसके लिरिक्स को लेकर तीखी आलोचना भी शुरू हो गई। इस विवाद ने गाने को रिलीज के कुछ ही दिन बाद चर्चा का केंद्र बना दिया है। गाने पर सोशल मीडिया बहस यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। 15 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने का वीडियो क्लिप तेजी…
शहडोल:- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, अमलाई के राजेंद्र सिंह कॉलोनी में रहने वाले संजय कोरी ने देर रात अपनी मां कुसुम कोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मां घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी…
छत्तीसगढ़:- शासन ने आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी के चलते राजधानी में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और ट्रैफिक सुधार के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने खारुन रिवर फ्रंट के लिए 84.15 करोड़ और फुंडहर फ्लाईओवर के लिए 56 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। खारुन नदी के तट को महादेव घाट क्षेत्र में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 84.15 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों…
