Author: Amrendra Dwivedi

रायपुर : छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वा नरदहा स्थित निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट सिटी आफ वैलेंसिया पर आबंटितियों के हक में बड़ा फैसला किया है। रेरा ने सिटी आफ वैलेंसिया प्रोजेक्ट में बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं करने पर उसे छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को सौंपने का आदेश पारित किया है। आदेश में कहा गया है कि उक्त प्रोजेक्ट के प्रमोटर आफताब सिद्दकी द्वारा ब्रोशर में दिखाए गए सड़क, बिजली, पानी, सिवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं किए जाने के कारण रेरा द्वारा यह कार्यवाही की गई है। 2010 में नरदहा में शुरु प्रोजेक्ट में शुरू नहीं की बुनियादी सुविधा…

Read More

रायपुर : गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु Union Home Minister’s Medal For Excellence in Police Training पदक की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 08 पुलिस कर्म. को प्रशिक्षण संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रदाय किया गया है। 1. अंजली येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक, पीटीएस राजनांदगांव 2.सोहन लाल साहू, एडीपीओ 3. मनोज डहरिया, निरीक्षक 4.मीना साहू, निरीक्षक 5. विक्रम सिंह राजपूत, उ.नि.अ. 6. चन्द्रकांत हरबंश, सहायक प्लाटून कमाण्डर 7.संदीप कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक 8.अनिल कुमार सोरी, प्रधान आरक्षक केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई समिति सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रशिक्षण संस्थाओं मे भ्रमण कर…

Read More

पत्थलगांव : शिक्षा विभाग ने कठोर कार्रवाई करते हुए 3 सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए शिक्षकों में संजय कुमार मिंज, अभिलाषा तिवारी, बसंत कुमार पाटिल के नाम शामिल हैं। बर्खास्तगी की ये कार्रवाई इन शिक्षकों के लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर हुई है। तीनों सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन नोटिस के जवाब नहीं मिलने पर उन्हे बर्खास्त किया गया है। इसके लिए बगीचा जनपद के सामान्य सभा की बैठक में अनुमोदन किया गया है।

Read More

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम धलपुर कछुआपारा में पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगा। वैसे ये मामला 7 जनवरी का है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति का नाम बीपत राम है, जो कई घंटों टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। इधर टावर पर युवक को लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। युवक के टावर पर चढ़ने के बाद परिजन और गांववाले उससे उतर जाने के लिए मान-मनुहार करते रहे।…

Read More

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह भव्य और दिव्य रिवर क्रूज स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटकों के साथ वाराणसी से बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा 51 दिनों में पूरी करेगा। यात्रा में 27 नदियों के साथ 50 पर्यटक स्थल जुड़ेंगे। इसके फर्नीचर, क्रॉकरी, कमरों के रंग व डिजाइन में 1960 के बाद के भारत की झलक दिखेगी। क्रूज की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे विहंगम हैं और इसकी भव्यता का नजारा पेश करती हैं। दुनिया की सबसे…

Read More

रायपुर : 8 किलोग्राम गांजा के साथ 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित कुल 2आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका माल धक्का के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शैलेन्द्र कुमार पटेल मूलत: मध्य प्रदेश का निवासी है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल तथा थाना गंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलोग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित 2 नग मोबाईल फोन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,00,000/-…

Read More

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल कोरबा जिले के लिए रवाना हुए. इससे पहले पत्रकरो से चर्चा करते हुए ईडी के छापे को लेकर कहा- चुनाव तक ईडी की टीम रहेगी, ये मैंने पहले भी कहा था और यही होता हुआ दिख भी रहा है. आगे कहा कि, भाजपा छत्तीसगढ़ में मुकाबला नहीं कर पा रही है इसलिए ईडी टीम को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है जहां-जहाँ चुनाव होते हैं. वहाँ-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। यहाँ सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. अधिकारियों को, कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है. स्मार्ट…

Read More

नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे आईपीएल (IPL) की शुरुआत करने वाले ललित मोदी एक बार फिर से चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने सीनियर वकील मुकुल रोहतगी को सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दे डाली. ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर रोहतगी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा. अरबों रुपए के घोटाले का आरोपी और भारत से भागकर विदेशों में रह रहे ललित मोदी ने जाने माने वकील मुकुल रोहतगी को धमकाया है कि वो उन्हें भगोड़ा कहना बंद करें. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोदी ने मुकुल रोहतगी को संबोधित पोस्ट में लिखा…

Read More

बीजापुर : माओवादियों ने की धान बेचने गए ग्रामीण की हत्या कर दी है। कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का नाम राममूर्ति गटपल्ली है। उसूर धान उपार्जन केन्द्र में वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला उसूर थानाक्षेत्र का है। घटना की सूचना पर एसडीओपी मौके पर पहुंचे हैं।

Read More

रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और अस्पताल अधीक्षक के साथ मैराथन बैठक कर मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन-अध्यापन और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी निर्धारित किया गया. जिसके लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों, डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए.…

Read More