Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में बिजली विभाग ने फैसला लिया है कि दो दिन तक शहर में बिजली विभाग का शटडाउन रहेगा। जिसकी वजह से सभी सभी ऑनलाइन सर्विस 3 दिन तक बाधित रहेगी। ATP, CSC, मोर बिजली एप समेत कई सेवाएं बाधित होगी। 27 जनवरी शाम 6 से 30 जनवरी सुबह 10 बजे तक सेवाएं बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लिया सर्वर अपग्रेड करने को लेकर यह फैसला लिया है।
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने है, जहां एक महिला को जिंदा जला दिया गया है. महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से मिली है. इसी दौरान महिला की आवाज लोगों ने सुनी और पुलिस को जानकारी दी फिर महिला को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी. वही उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस को डायल 112 को जानकारी दी. महिला सलापुर स्टेशन…
दुर्ग : जिले के विवेकानंद नगर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा और साला है। पुलिस ने इनके पास 10 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान सहित मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम गठित किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब चोरी की घटना के मामले में सीसीटीवी फुटेज…
नई दिल्ली/मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना में वायु सेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। सुखोई-30 और मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। दोनों ने ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी दी है कि, जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। वहीं दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।
नई दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म स्विगी से एक लड़की ने सेनेटरी पैड मगाया लेकिन पैड के अलावा पार्सल में एक दूसरा आइटम भी था। आपको बता दें कि स्विग्गी फूड एप में एक कैटेगरी दिया गया है जिसका नाम है इंस्टामार्ट. जिस तरह आप स्विगी आप पर जाकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं वैसे ही इंस्टामार्ट पर आप राशन का सामान हेल्थ से रिलेटेड सामान सब्जी फल हर कुछ मंगा सकते हैं। इस लड़की ने भी ठीक उसी इंस्टामार्ट का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन सेनेटरी पैड ऑर्डर किया था. लेकिन इसकी चर्चा तक बढ़ गई जब सेनेटरी पैड के…
रायपुर : रायपुर नगर निगम के द्वारा आम नागरिकों के घरों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग लेने के अभियान के तहत आज कचरा लेने में लापरवाही करने पर 3 ड्राइवरों और 3 हेल्परों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। वहीं कचरा अलग – अलग नहीं देने वालों पर भी जुर्माना वसूली की कार्रवाई तेज कर दी गई है। निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि निगमायुक्त मयंक चतुवेर्दी के निर्देश पर ड्राइवर अश्वनी कुमार पुराणिक, जितेंद्र बघेल और हिमांशु उइके तथा हेल्पर टिकेश्वर, भोलाराम यादव तथा राजेश मार्कण्डे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। ये लोग…
कोंडागांव : एक युवती के साथ उसके प्रेमी और तीन अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। लड़की के बॉयफ्रेंड ने लड़की को 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत कर अपने हवस का शिकार बनाया गया। आरोपियों के कब्जे से छुटने के बाद पीड़िता ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने इसमें शामिल सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। घटना कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को गैंगरेप पीड़ित युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादलों का दौर चल पड़ा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ चेतन बोरघरिया को जनसंपर्क विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। और विशाल कुमार महाराणा को सरगुजा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। देखें आदेश की कॉपी
आरंग/सोमन साहू : भक्तों कि जैसी भावना रहेगी वैसा प्रभु फल देंगे ऐसा कहना है ग्राम देवरी में चल रहे भगवताचार्य चंदन उपाध्याय का अत्याचारी कंस के पापों से धरती जब डोलने लगी तब प्रभु का अवतार उनके भक्तों के करुण पुकार से द्रवित होकर भगवान को आना ही पड़ा भक्ति की भक्ति ही भगवान को प्रकट कर सकती हैं और देवकी मां की ममता ही उन्हें आने में,गर्भ में रखने में सक्षम हो पाती हैं दौड़ा-दौड़ा आता है वह प्रेम की पुकार पर मुक्त हो बिकता है सिर्फ अपने खरीददार पर मेरे कान्हा को मजबूरी नहीं भाती है उसे…
नई दिल्ली/ रायपुर : त्रिपुरा होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस सूची में 40 नेताओं को जगह मिली है। जारी लिस्ट में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही इस सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल है। चुनाव आयोग द्वारा 18 जनवरी को घोषित त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 60 सीटों वाली त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होगा। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की…
