Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। जाने अपने राशि का हाल… मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य…
कांकेर : जिले से खबर सामने आ रही है जहां पुलिस जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक़ नक्सलियों ने पुलिस जवानों को देखकर उन पर फायरिंग शुरु कर दी लेकिन जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग गए। इस घटना में अब तक किसी जवान के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया है। फिलहाल इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
रायपुर : राजधानी में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, हालांकि पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी भी कर रही है और अपराध के ग्राफ को कम करने के लिए कार्रवाई कर र रही है। वहीँ राजधानी में चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे थे जिसने पुलिस की नींद उड़ा के रख दी थी। अब पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी में पांच अलग-अलग जगह चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी रायपुर के रहने वाले है। थाना कोतवाली में 19 जनवरी को शाम…
रायपुर : मेकाहारा अस्पताल में नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 महिलाओं से लाखों रूपए की ठगी करने वाली आरोपिया को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि जागृतिनगर खमतराई निवासी ममता साहू ने थाना में शिकायत किया कि आरोपिया शोभना दास ने स्टॉप नर्स की संविदा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थिया ममता एवं अन्य लोगों से धोखाघड़ी किया है। जिससे पुलिस मामले को जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपिया शोभनादास 36 वर्ष ने प्रार्थिया से नौकरी लगाने के नाम पर एडवांश में 25 हजार रूपए, पुष्पा साहू…
बस्तर : छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दिए है. इस बीच कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. दरअसल बस्तर कांग्रेस में आपसी गुटबाजी दिखने लगी है और पार्टी से इस्तीफा देने का दौर भी शुरू हो गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 दिनों का बस्तर दौरा किया था. उनके वापसी के अगले ही दिन बस्तर शहर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमल झज्ज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके अलावा झज्ज ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा…
रायपुर : राजधानी में एक बाद फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राजधानी रायपुर में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें आजाद चौक और तेलीबांधा थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है। हाल ही में एक चाकूबाजी की घटना के बाद रामनगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू को भी एसएसपी ने लाइन अटैच किया था। अब इन दोनों थाना प्रभारियों पर हुई कार्रवाई को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इस आदेश में कुल 10 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल है।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह कंवर को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ। उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी एक साल में राज्य से तीन हस्तियों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया है। वर्ष 2023 के लिए चुनी गईं तीन हस्तियों में दो आदिवासी समाज से हैं। इनमें डोमर सिंह…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शुभ संदेश के साथ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवम लोक साहित्य सम्मेलन 2023 शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ प्रेम साय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। युवा कल्याण एवम् खेल मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में विधिवत शुभांरभ किया। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी उपस्थित। छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। छत्तीसगढ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के तहत शासकीय नागार्जुन साइंस कॉलेज रायपुर में 28 से 30 जनवरी तक लोक साहित्य सम्मेलन 2023 का आयोजन शुरू।
सक्ती : सक्ती जिले में एक ऐसा भी तहसील कार्यालय है, जहां बिना पैसों के काम तो दूर की बात है सुरेश बाबू साइन तक नहीं करते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं सक्ती जिले के मालखरौदा तहसील की जहां किसानों से इन दिनों खूब पैसा वसूली की जा रही है. जिस पर मालखरौदा तहसीलदार भी रोक नहीं लगा पा रहे हैं। अफसर यहाँ छोटे से छोटे कामों के लिए किसानों से पैसों की वसूली कर रहे हैं. मामले का खुलासा तब हुआ जब हमारे संवाददाता एक किसान के साथ खसरा नंबर निकलवाने गए, इसके एवज में उनसे…
लखनऊ : श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान सामने आया है। मौर्य ने कहा कि अगर संत-महंत और धर्माचार्य मेरा सिर काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा है कि ‘अगर किसी और धर्म का कोई व्यक्ति किसी का सिर काटने या किसी की जीभ काटने की बात करता है तो उसे आतंकवादी करार दिया जाता है, अगर महंत मेरा सिर काटने और मेरी जीभ काटने की बात कर रहे हैं…
