Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
गांधीनगर : दुष्कर्म मामले में फंसे आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने आज मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। इससे पहले एक और बलात्कार मामले में आसाराम पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहलो कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने अपनी दलीलों में आरोपी आसाराम बापू को उम्रकैद देने की मांग की थी। साथ ही कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उस पर…
बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से बने सिचाई कूप के द्वारा प्रेमदास और उसके परिवार के लिए रोजगार के नए द्वार खुल गए है। कूएं में उपलब्ध पानी से पेयजल समस्या की समस्या का समाधान तो हो ही रहा है और साथ ही साथ बाड़ी में साग-सब्जी, लगाने के भी काम आ रहा है। पानी के आभाव में पहले प्रेमदास को बहुत परेशानिया हुआ करती थी। अपने छोटे से बाड़ी में साग – सब्जी नाम मात्र का ही हो पाता था जिससे थोड़ी बहुत घर कि ही जरूरते होती थी। लेकिन अब विभिन्न…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई करते वक्त तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राखड़ खुदाई के समय मलबे में 5 लोग दब गए थे, जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। बता दे कि रायपुर के सिलतरा में राखड़ खुदाई कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो महिला, एक पुरुष सहित…
बलौदा बाजार – भाटापारा : जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। SSP दीपक झा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। एसएसपी के जारी आदेश के मुताबिक ASI, हेड कॉन्स्टेबल समेत 39 आरक्षकों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। देखें आदेश :
बिलासपुर : बिलासपुर एसएसपी पारूल माथुर का तबादला रायपुर हो गया हैं। लेकिन बिलासपुर पुलिस हैं कि एसएसपी की बिदाई से ठीक पहले ही खाकी के दामन पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा हैं कि अवैध शराब बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस एक घर में घुस गयी, और सब इंस्पेक्टर और आरक्षक ने जमकर हंगामा मचाया। जिस घर में पुलिस टीम ने रेड की कार्रवाई की, वहां लड़की की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि पुलिसवालों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के साथ ही मारपीट भी की। घटना की शिकायत आई.जी. के पास…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में कई अस्पतालों पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत पंजीकृत अस्पतालों का ऑनलाईन सिस्टम के माध्यम से उपचार लेने वाले मरीजों का ऑडिट किया जाता है। विगत दिनों इस ऑडिट के दौरान कुछ अनुबंधित निजी अस्पतालों में गड़बड़ियां पाई गई थी। ऐसे रायपुर व बिलासपुर के पांच अस्पतालों के खिलाफ निलंबन व अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है। संचालक स्वास्थ्य सेवायें सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान…
नारायणपुर : नक्सली लगातार अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं जिसे पुलिस नाकाम कर रही है। इसी सिलसिले में नारायणपुर में सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5 किलो IED बरामद किया है। मामला घनोरा थाना क्षेत्र का है जहां जवानों ने ये बड़ी कार्रवाई की है। ओरछा मार्ग टेकानार में ITBP और जिला बल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर मिले IED को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया गया है। जिस तरह से जवानों को 5 किलो का IED मिला है उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को…
रायपुर : खरोरा क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला से रेप करने का आरोप है। पुलिस जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति के साथ आरोपी बेजीपी पार्षद तोरण ठाकुर की जान पहचान थी। बीती रात में तोरण ठाकुर महिला के घर आया और महिला से दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान नींद से महिला का पति जाग गया और पार्षद को अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया। महिला के पति ने आरोपी पार्षद को कमरे में ही बंद कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही पार्षद तोरण ठाकुर…
धमतरी : धमतरी के कोलियारी गांव मे बीती रात हुए सडक हादसे के बाद गाँव में बवाल हो गया। भीड काबू करने गई पुलिस पर आक्रोशित भीड ने पथराव शुरू किया। पुलिस आगे आगे भागती रही, उसके पीछे पीछे आकोशित भीड पुलिस पर पथराव करती रही। इस बीच पुलिस जान बचाकर भागी। देर रात तीन घंटे बवाल के बाद पुलिस ने आकोशित भीड पर लाठी चार्ज करनी पडी तब जाकर भीड शांत हुई। दरअसल हुआ यू कि नगरी सिहावा रोड से आ रही मालवाहक पीकअप वाहन ने कोलियारी गाँव के पास कार सवार लोगो को ठोकर मार दी,जिससे कार पूरी…
कवर्धा : जिले से एक खौफनाक घटना की वारदात सामने आई है। जहां एक गन्ना खेत में पेड़ के नीचे से फांसी में लटकता नरकंकाल मिला। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। यह कवर्धा थाना सिटी कोतवाली के जमुनिया का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया में नरकंकाल मिला है। तालाब किनारे गन्ना खेत में नरकंकाल बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर 3 बजे गन्ना खेत में किसान फसल काट रहा था।…
