Author: Amrendra Dwivedi

रायपुर। जिला शंतरंज संघ द्वारा रायपुर जिला के सीनियर महिला कैटेगरी की चयन प्रतियोगिता का आयोजन 21मई रविवार को चौबे कॉलोनी रायपुर में विकास चेस अकादमी के तत्वाधान में किया गया।इसमें रायपुर जिला के महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया,प्रतियोगिता मे अराध्या तिवारी ने सारे मैच जीत कर रायपुर जिला का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर पृथा गुप्ता रही, तृतीय स्थान आन्या पटेल और चौथे स्थान पर प्रथिष्टा अहीरवाल रही, इन सभी प्लेयर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टाईब्रेक पॉइंट के आधार पर स्थान तय किया गया । प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता दुर्ग में 26 से 27 अप्रैल…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में आगामी माह राममय होने जा रहा है। 01 से 03 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरों पर किया जा रहा है। महोत्सव में विशेष रूप से अरण्य कांड पर केंद्रित रामायण गाथा की प्रस्तुति होंगी। मान्यता है कि भगवान श्री राम अपने वनवास काल के दौरान ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में बिताए थे। महोत्सव में विदेशी कलाकारों द्वारा भी आकर्षक स्वरूप में रामगाथा का मंचन किया जाएगा।संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित…

Read More

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 22 मई को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के साथ ही 71 करोड़ रूपए से अधिक लागत वाले विकास कार्याें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 44 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत वाले 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 32 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम…

Read More

गर्मियां आते ही बाजार में संतरा काफी मात्रा में मिलने लगता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। संतरा में मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करता है और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। संतरा स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है। गर्मियों में संतरा खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और इसको खाने से प्यास भी बुझती है। संतरा खाने से गर्मी से काफी राहत मिलती…

Read More

मेष दैनिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे,तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल – आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई काम आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोगों…

Read More

दुर्ग। जिले के सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने हमर सुघ्घर लईका अभियान का शुभारंभ किया। सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास के स्टॉल में मुख्यमंत्री के सामने धरम नामक बच्चे का भार मापा गया, जो 10 किलो 800 ग्राम आया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और जब पाया कि बच्चा स्वस्थ है तो उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की तारीफ की। सात माह पहले अमलेश्वर का यह बच्चा गंभीर कुपोषण की श्रेणी में आता था। महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने इसकी स्क्रीनिंग कर एपेटाइड टेस्ट…

Read More

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग के मालिक कमलेश मखीजा को नकली आयडेक्स , इनो , आल आउट , ब्लैक हिट के अवैध व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्रेडमार्क एवं पेटेंट उल्लंघन अधिनियम धारा 103,104,105 एवं कॉपी राइट एक्ट की धारा 51,63 के अंतर्गत ACCU एवं तारबाहर बिलासपुर की पुलिस ने कार्रवाई की।नकली सामन बेचे जाने की सूचना पर ACCU बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग सेंटर में छापे की कार्यवाही की गई। प्रार्थी रोहित जायसवाल मैसर्स द्वारा इस मामले में शिकायत की गई थी। छापे की कार्रवाई के…

Read More

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी तथा प्रवेश परीक्षाओं के लिये आवेदन पत्र भरने के लिये चिप्स द्वारा एक अलग वेबसाइट बनाई गई है, जिसका यू.आर.एल. है https://vyapamonline.cgstate.gov.in/Online/UserLogin. Apx यह वेबसाइट बिना किसी समस्या के बहुत अच्छी तरह से चल रही है। आवेदक व्यापम की वेबसाइट पर जाये बिना सीधे इसी यू.आर.एल. को क्लिक करके व्यापम की परीक्षाओं के लिये आवेदन कर सकते हैं।

Read More

रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव किया है। मई जून 2023 में होने वाले च्वाइस बेस्ड पाठ्यक्रम की सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं सेमेस्टर परीक्षाएं मुख्य, भूतपूर्व, एटीकेटी मई-जून की होने वाली सेमेस्टर परीक्षा की भी समय सारिणी में बदलाव किया गया है।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के तहत 21 मई को ग्राम पंचायत सांकरा में कुल 443 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत के 88 कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इसमें 68 करोड़ 26 लाख 79 हजार रूपए के 17 कार्यो का लोकार्पण तथा 374 करोड़ 87 लाख 51 हजार रूपए के 71 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल जिन नये कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख 34 हजार रूपए के 13 सड़क नवीकरण कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना अंतर्गत 60 लाख 70 हजार रूपए के सीसी…

Read More