गर्मियां आते ही बाजार में संतरा काफी मात्रा में मिलने लगता है। इसमें भरपूर मात्रा में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। संतरा में मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करता है और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। संतरा स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है। गर्मियों में संतरा खाने से शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है और इसको खाने से प्यास भी बुझती है। संतरा खाने से गर्मी से काफी राहत मिलती है। इसका खट्टा- मीठा स्वाद खाने पचाने में भी मदद करता है। इसे दिन के समय आसानी से खाया जा सकता है।
हार्ट रहेगा हेल्दी
गर्मियों में संतरा खाने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं। संतरे के जूस में मौजूद विटामिन सी और पोटैशियम हार्ट को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं
गर्मियों में संतरा सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी, खांसी, बुखार और गले खराब जैसी समस्याएं कम होती हैं।
डिहाइड्रेशन से बचाव होगा
गर्मियों में संतरा खाने से डिहाइड्रेशन से बचाव होगा और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर ऊर्जा से भरपूर रहेगा। गर्मियों में कई बार बाहर से आने के बाद शरीर में एनर्जी नहीं रहती। ऐसे में संतरे का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
पाचन तंत्र मजबूत होगा
गर्मियों में संतरा खाने से पाचन तंत्र मजबूत होगा और पेट संबंधी बीमारियां भी आसानी से दूर होगी। कई बार गर्मियों में भूख न लगने की समस्या हो जाती है। ऐसे में संतरे का सेवन काला नमक के साथ किया जाना चाहिए। इसके सेवन से भूख खुलती है और अपच, गैस की समस्या भी दूर होती है।
त्वचा और बाल रहेंगे हेल्दी
गर्मियों में कई बार ज्यादा देर धूप में रहने की वजह से त्वचा टैन हो जाती है। ऐसे में संतरा खाने से टैनिंग दूर होने के साथ यूवी रेज से बचाव होता है। संतरा खाने से झुर्रियों की समस्या आसानी से दूर होती है और इसमें पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड डेड स्किन को हटाता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन ई से बाल झड़ने की समस्या दूर होती है।

