Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
कोरबा : जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र ग्राम चोढा-बरहामुड़ा मार्ग पर स्थित तालाब में एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की दबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ग्राम छिंदपानी निवासी रामप्रकाश मरकाम 30 वर्ष जो ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। मृतक की पत्नी व तीन वर्ष का एक बेटा है। घर में मृतक रामप्रकाश मरकाम ही कमाने वाला था। ग्राम में ही अन्य स्थान पर तालाब सुंदरीकरण कार्य चल रहा था, जिसमें…
दंतेवाड़ा : जिले में आज सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान पांच किलो वजनी आईईडी बम बरामद किया है, जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान बारसूर-पल्ली सड़क मार्ग पर घोटिया चौक के पास फोर्स ने एक पांच किलो का आइईडी बम बरामद किया, जिसे समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया।
Aaj Ka Rashifal : दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। मेष राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। घर में किसी नए वाहन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन…
रायपुर । आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राज्य शासन के सहयोग से आदिवासी जीवन से संबंधित वाचिक परंपरा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं उनके अभिलेखीकरण के उद्देश्य से 25 से 27 मई 2023 तक तीन दिवसीय ‘‘जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय वाचकों द्वारा जनजातीय वाचिक परंपरा की विभिन्न विधाओं के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। ‘‘जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’’ के आयोजन के उपरांत संस्थान द्वारा जनजातीय वाचिक परंपरा के संरक्षण एवं अभिलेखीकरण के दृष्टिगत पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम…
कोरबा। रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय आरंभ होंगे। बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ होगा। कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा में ग्राम चिर्रा में भेंट मुलाकात के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 71 करोड़ 23 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रुपए के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की फीडबैक की जानकारी ली।…
कोरबा। ग्राम-चिर्रा रीपा में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को बताया।उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि से 64 लोग जुड़े हैं, जिनमें 46 महिलाएं हैं। यहां हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना मुर्रा, दोनपत्तल, चप्पल, ईंट निर्माण, गोबर पेंट, पुट्टी, चैन लिंक फेंसिंग बनाने का काम चल रहा। ललिता ने बताया कि आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला है।अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है,6 लाख से ऊपर…
नई दिल्ली। आरबीआई की ओर से 2,000 रुपये के नोट बदलने को एक लेकर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 2000 के नोट एक्सचेंज करने की सुविधा सामान्य रहेगी। साथ ही आरबीआई द्वारा बैंकों को निर्देश दिए गए बैंक गर्मियों को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और पीने के पानी का भी उचित प्रबंध किया जाए।केंद्रीय बैंक की ओर से बैंकों को 2000 को नोट एक्सचेंज करने का प्रतिदिन का डाटा एकत्रित करने को भी कहा गया है। आगे आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नोटों को बदलने की जल्दबाजी न करें। केंद्रीय बैंक की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्म हवा और धूप ने सभी को परेशान कर दिया है। इस भीषण गर्मी के बीच आज से प्रदेश में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई को मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलेगी।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज 22 मई से लू चलेगी। मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में ग्रीष्म लहर की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग रायपुर, महासमुंद, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली, बलौदाबाजार, बालोद, राजनांदगांव और बिलासपुर में अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी…
जशपुर। जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। यहां हैवान पति ने पहले तो अपनी चार साल की बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर शव के सामने ही बैठकर मोबाइल पर यूट्यूब और फेसबुक पर रील्स और वीडियो देखने लगा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति की निशानदेही पर उस कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे उसने वारदात को अंजाम दिया था। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ होने वाले छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द कर दी गई है। CGPSC ने इस परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। 20 मई से इस परीक्षा के आवेदन मंगाए गए थे, मगर अब आयोग ने एग्जाम फिलहाल नहीं लेने की जानकारी जारी की है। ये परीक्षा कब होगी अब आने वाले समय में इसके लिए अलग से जानकारी जारी की जाएगी। ये परीक्षा अचानक भर्ती प्रक्रिया के नियम में बदलाव के कारण विवादों में घिर चुकी थी। दरअसल इस परीक्षा में दूरसे राज्यों के छात्रों को भी लिया जा रहा था। जिसे लेकर प्रदेश के छात्र विरोध कर…
