Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
जगदलपुर : प्रदेश़ से लगे तेलंगाना राज्य के भद्राद्री कोतागुड़ेम पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने नक्सली लीडरों तक पहुंचाये जा रहे एक ट्रैक्टर विस्फोटक सामान के साथ 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन 10 नक्सलियों में 5 नक्सली छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के आवापल्ली के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि बड़े नक्सली लीडरों के कहने पर बड़ी मात्रा में बम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोडेक्स वायर और करीब 500 डेटोनेटर और सैकड़ों की संख्या में जिलेटिन स्टिक्स ट्रैक्टर में भरकर नक्सली संगठन के जनमलिशिया सदस्यों द्वारा ले…
नई दिल्ली/ रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के तमाम नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी नेताओं को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बैठक पहले 25 मई के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद सभी नेताओं के साथ अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 27 मई को बैठक लेंगे। कांग्रेस पार्टी नेताओं की शहादत को याद करने के लिए 25 मई को झीरम घाटी स्मृति दिवस मनाएगी। इस झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में छत्तीसगढ़…
रायपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने छत्तीसगढ़ में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को आधार नंबर प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा 30 जून 2023 तय की गई है। पत्र में कहा गया है कि जिले में…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए। हाई स्कूल का परीक्षाफल प्रतिशत 54.09 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परीक्षाफल प्रतिशत 65.46 रहा। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 37 हजार 471 छात्रों का पंजीयन हुआ था। इस 34 हजार 161 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 34 हजार 132 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 18 हजार 465 रहे। 29 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। हाई स्कूल परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में 4 हजार 13 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी में…
बिलासपुर : बिलासपुर में लूट का अनोखा मामला सामने आया हैं। यहां एक मकान से सोने की चैन और 20 हजार रूपये चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गयी थी। लेकिन पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश कर आरोपियों को अरेस्ट किया,तो उनके पास से सोने की चैन के साथ करीब 41 लाख रूपये बरामद हुए हैं। पुलिस जब मामले की तह तक पहुंची, तो पता चला कि इस पूरे वारदात की मास्टर माइंड कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि प्रार्थियां की बहन ही हैं, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस पूरे वारदात को अंजाम देने का…
रायपुर : यूपीएससी परीक्षा के कैंडिडेट्स के लिए जरूरी सूचना है। UPSC 2022 का परिणाम जारी हो गया है। इशिता किशोर ने UPSC में टॉप किया है, वहीं सेकंड टॉपर गरिमा दहिया है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम इंटरव्यू राउंड में शामिल होने वाले छात्र अपना यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जा के देख सकते है. UPSC मेन्स परीक्षा 2022 16 से 25 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थी. सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं को…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले से खौफनाक हत्या करने का मामला सामने आया है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर आरोपी ने सिर धड़ से अलग कर दिया. फिर सिरफिरे ने शव को छोटा हाथी वाहन में लोड कर खुलेआम रायगढ़ से बिलाईगढ़ लेकर पहुंचा. जैसे ही लोगों ने गाड़ी में युवक के दो टुकड़े में शव को देखा तो सब के होश उड़ गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई. यह मामला सरसींवा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, सरसींवा थाना क्षेत्र के गगोरी में युवक की दो…
रायगढ़ : महिला सब इंजीनियर का दो विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। महिला इंजीनियर वीडियो में ये कहते हुए मुख्यमंत्री से अपील कर रही है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वो 30 मई को बाद अपना इस्तीफा दे देगी। वीडियो में अपनी आपबीती बता रही महिला खुद अपना नाम सोनल जैन बता रही है, जो रायगढ़ में RES डिपार्टमेंट में सब इंजीनियर के पोस्ट पर पदस्थ है। महिला ने खुद अपना वीडियो जारी कर बताया है कि 2019 में उसकी पोस्टिंग बरमकेला जनपद पंचायत में थी। वहीं…
रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 में खड़ी दुर्ग लखनऊ गरीबरथ में शार्ट सर्किट की खबर है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के बोगी नंबर जी-4 में ये सर्किट हुआ है. इसकी सूचना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक इस बोगी को अब अलग करने की तैयारी है.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। हालांकि बीच-बीच में मौसम में बदलाव भी देखने को मिला है जहां कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई है। इससे प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया लेकिन किसानों की फसलों के लिए ये नुकसानदायक भी है। वहीँ मौसम विभाग ने आज मंगलवार को कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग के अनुसार, रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में…
