Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
मोहला : मोहला.मानपुर.अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड में 5 दिनों के भीतर नक्सलियों ने तीसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार को मानपुर और कोहका सर्किल के चार तेंदूपत्ता फड़ों को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार नक्सली संगठन आरकेबी डिवीजन कमेटी ने मानपुर और कोहका सर्किल के ऊंचापुर, तेरेगांव, गट्टेगहन, संबलपुर के तेंदूपत्ता फड़ो को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि नक्सलियों ने अब तक वनवासियों के 33 संग्रहित केंद्रों को लाल आतंक ने निशाना बना दिया है। एक के बाद एक लगातार घटना से फॉरेस्ट अमला और तेंदूपत्ता ठेकेदारों के बीच हाय-तौबा…
दुर्ग : दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को दो कास्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। पिछले तीन दिन में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। मंगलवार को दो आरक्षक के पहले रविवार को भी एक आरक्षक को सस्पेंड किया गया था। हालांकि दोनों आरक्षकों पर कार्रवाई किस मामले में की गयी है, इसकी जानकारी नहीं आ पायी है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक 526 राजेंद्र बंसोड और आरक्षक 1170 मुरली मनोहर सोनी को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों जवानों को लाइन अटैच कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे इससे पहले दुर्ग एसपी ने एक जवान उपेंद्र…
कोरबा : जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा। पसान वन परिक्षेत्र में हाथियों की सक्रियता बनी हुई है जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। हाथियों ने ग्राम तराईमार के भर्रापारा ईलाके में एक ग्रामीण के मकान को तोड़ दिया और भीतर रखे चावल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों को चट कर दिया। इस घटना के बाद वन अमला सक्रिय हो गया है और ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की अपील कर रहा है। बता दें कि पसान के तराईमार ईलाके में हाथियों की सक्रियता बनी हुई…
कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरीकला के वार्ड नंबर 12 के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को मृतक युवक के शरीर में धारदार हथियार से गहरे चोट के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड नं. 12 में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर…
बिलासपुर : जिले के रतनपुर में सुरक्षा के लिए खरसिया से आए एक जवान की मौत हो गई है। इस जवान की ड्यूटी रतनपुर थाना क्षेत्र में लगी थी। सोमवार को तेज बुखार और बीपी-शुगर बढ़ने की वजह से आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 45 साल के आरक्षक वाशु देव सिदार ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया। पुलिस की माने तो मौत की वजह अज्ञात बताई जा रही है। बता दें कि रतनपुर में बेकाबू हालत को कंट्रोल करने के लिए एसपी ने पुलिस बल को बुलाया था। इसी वजह से मृतक बीते 21 मई…
रायपुर : Aaj Ka Rashifal 24 May 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन में असर पड़ता है। 24 मई 2023 बुधवार के दिन आज चंद्रमा की स्थिति मिथुन राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. आज किसी के साथ वाद-विवाद में ना उतरें. स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है. आपका मानभंग होने का प्रसंग ना…
रायपुर : 5 साल की उम्र में मां-पिता का निधन, UPSC की तैयारी के दौरान पोती को बेटी की तरह पालने वाली दादी का स्वर्गवास…हालात हर कदम पर इम्तिहान ले रहा था। लेकिन, हौसले इतने चटट्नी थे, कि हर मुसीबत टकराकर चूर-चूर होती चली गयी। अंशिका जैन ने देश के सबसे मुश्किल इम्तिहान को पास करने पहले जिंदगी में ना जाने कितने इम्तिहान दे दिये। अंशिका जैन को UPSC में 306वीं रैंक मिली है। EWS श्रेणी से आने वाली अंशिका मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। अंशिका का छत्तीसगढ़ के साथ गहरा नाता जुड़ने वाला है।अंशिका जैन के…
रायपुर : IFS सीएस परदेशी की पत्नी शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार ने UPSC की सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली है। शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार को UPSC में 473वीं रैंक मिली है। उन्हें IPS मिल सकता है। उनके पति सीएस परदेशी 2020 बैच के IFS अफसर हैं और फिलहाल बिलासपुर में पोस्टेड हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली शुभाली ने चौथे प्रयास में UPSC क्रैक लिया है। शुभाली ने बताया कि ये उनका चौथा प्रयास था। अपने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा-2022 को क्रैक किया। शुभाली इससे पहले राज्य सिविल सेवा की परीक्षा पास कर चुकी है। शुभाली ने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में चार महीने बाद चुनाव होना है। चुनाव को लेकर कर्मचारियों की अधिकारियों की ड्यूटी अभी से ही अलग-अलग कामों में लगायी जाने लगी है। इधर चुनाव ड्यूटी लगाने से पहले निर्वाचन आयोग को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के संदर्भ में कुछ सुझाव दिये हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि चुनाव कार्य से ऐसे कर्मचारियों को दूर रखा जाये, जो दिव्यांग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। वहीं चुनाव ड्यूटी से 60 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को…
दुर्ग : जिस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, वहीं स्मगलिंग करने लगे तो क्या होगा? दुर्ग पुलिस ने ऐसे ही एक जवान को पकड़ा है, जो गांजा तस्करी में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी GRP का जवान है। वहीं एक अन्य जवान मामले की भनक पाते ही ड्यूटी से फरार हो गया। दरअसल दुर्ग पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी, कि कुछ लड़के थाना मोइन नगर क्षेत्रातर्गत सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड के पास गांजा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने एक जवान सहित…
