Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में बड़ा हादसा हो गया. इंडस्ट्रियल एरिया खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड्स के बॉइलर में ब्लास्ट हो गया. इस फैक्ट्री में कार्बन पेस्ट बनाने का काम होता है. बॉइलर में ओवरलोड के कारण आगजनी की घटना होना बताया जा रहा है. वहीं दूसरी वजह फैक्ट्री के भीतर ऑयल का बहाव बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि नगर सेना की टीम ने तीन दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया है. घटना में फैक्ट्री के भीतर के उपकरण जलकर खाक हो गए हैं.
रायपुर : मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर शनिवार को कांग्रेस ने 9 सवाल दागे, इसी के जवाब में बीजेपी ने एकात्म परिसर रायपुर में प्रेसवार्ता ली। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए 27 सवाल पूछे। अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा–देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मैं को 9 साल पूरे हो रहे है, हर क्षेत्र में देश में प्रगति की हैं। देश आत्म निर्भरता की ओर बढ़ा हैं। देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई हैं। इसका असर और परिणाम आज दिख रहा हैं।…
नई दिल्ली/रायपुर : नई दिल्ली में शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में कई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल हुए। बैठक में विकसित भारत पर चर्चा हुई। बैठक में पीएम ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करने का आह्वान किया है। पीएम ने जोर देकर कहा कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीम इंडिया के रूप में काम करना चाहिए और साल 2047 तक लोगों के एक विकसित भारत के सपनों और आकांक्षाओं…
कोरबा : कटघोरा वनमंडल के चोटिया इलाके में आज सुबह हुई घटना में एक ग्रामीण घायल हो गया। तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर अवस्था में सीएचसी कटघोरा में प्रारंभिक चिकित्सा देने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि केंदई रेंज के अंतर्गत सुबह यह घटना हुई। इसमें ग्राम सलईगोठ का रहने वाला कुशऊ राम नामक ग्रामीण घायल हो गया। वह अपने साथियों के साथ लकड़ी लेने के लिए चोटिया खदान नंबर-2 के पास के जंगल में गया हुआ था। उसके साथी दूसरे हिस्से में थे। जिस क्षेत्र में कुशऊ…
रायपुर : जिले के माना थाना क्षेत्र स्थित डूमरतराई थोक बाजार स्थित एमआर स्टोर दुकान से लाखों रूपये नगदी चोरी करने वाले कर्मचारी को पुलिस के टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी रकम 4 लाख 72 हजार 600 रूपए, ड्रायविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व पेनकार्ड जब्त किया है। बता दें कि व्यापारी अजय कुमार जयसिंघानी ने थाना में शिकायत किया था कि एमआर स्टोर के नाम से उसका दुकान है जिसमें वह कोल्ड्रींक, पानी एवं कन्फेंसनरी सामान का व्यवसाय करता है। 23 तारीख को वह सुबह अपने घर से एक ग्रे कलर बैग…
बिलासपुर : रोजगार ऑफिस में 29 मई को प्राइवेट संस्थानों में 210 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में शामिल होने के लिए योग्यता दसवीं, बारहवीं और आईटीआई प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसमें सिलेक्ट होने वाले युवाओं को 8 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक सैलरी मिल सकती है। प्लेसमेंट कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्लेसमेंट कैंप में रिलेशनशिप ऑफिसर, टेक्निशियन, सर्विस इंजीनियर, सर्विस को-आर्डिनेटर, सर्विस मैनेजर, इंश्योरेंस एडवाइजर सहित अन्य पद शामिल हैं, जिसके लिए युवाओं को उनकी योग्यता व अनुभव के आधार पर…
रायपुर : ABEO से BEO/सहायक संचालक पद पर प्रमोशन को लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में ABEO से BEO/सहायक संचालक के प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका WPS 1304/2021 लगी थी। हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया था। हालांकि हाईकोर्ट ने ये केस 22 मार्च 2023 को ही खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट के उसी निर्देश को लेकर शासन ने स्थिति साफ की है। ये बात अलग है कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्थिति स्पष्ट करने में ढ़ाई महीने का वक्त लगा दिया है।…
रायपुर : Horoscope Today 28 May 2023 : आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्यदेव को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। आज तीन राशि के जातको को अपने बिगड़े काम बनाने के लिए सूर्यदेव को प्रसन्न करने…
रायपुर : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैठक से संबंधित एजेंडा बिन्दुओं के अतिरिक्त राज्यहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और विषयों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। बैठक के एजेंडे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2047 का विकसित भारत, टीम इंडिया की भूमिका पर कहा देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने में राज्यों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों का…
कवर्धा : कल राज्य सरकार ने 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित 15 आईपीएस के तबादले किए थे। तबादले के दूसरे दिन ही आईपीएस अभिषेक पल्लव ने कवर्धा जिले के नए पुलिस कप्तान के रूप में कार्य संभाल लिया है। आज शाम कबीरधाम पहुंचे अभिषेक पल्लव ने निवर्तमान SP लाल उम्मैद सिंह से पदभार लिया। आपको बता दें कि कल हुए पुलिस अधीक्षकों के तबादले में दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव का तबादला कबीरधाम जिले में हुआ है, वहीं कबीरधाम के पुलिस कप्तान रहे लाल उम्मैद सिंह को बलरामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया है। प्रभार लेने के बाद अपनी…
