Author: Amrendra Dwivedi

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा ईवीएम/वीवीपीएटी के एफएलसी के संबंध में 29 मई को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सवेरे दस बजे यह कार्यशाला शुरू होगी। सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एफएलसी प्रभारी कार्यशाला में शामिल होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे।

Read More

जांजगीर : जांजगीर जिला जेल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब विचाराधीन कैदियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सुबह लॉक उप खुलने के बाद जेल के कर्मचारियों ने सभी बैरक की तलाशी ली थी। इस दौरान बंदियों के पास नशा के सामान बरामद किया। बंदियों के आपत्तिजनक सामान मिलने के बाद कैदी आक्रोशित हो गये। जेल कर्मचारियो पर बंदियों ने गली गलौच करने का आरोप लगाया। जेल के 260 बंदियों ने एक साथ नारे बाजी करते हुए हंगामा मचाया और खाने का बहिष्कार कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर 11 बजे से एसडीएम तहसीलदार और बिलासपुर केद्रीय…

Read More

रायपुर : देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। हिमाचल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। खास तौर पर हिमाचल में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई को हिमाचल में निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर गर्जना, तड़ित, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हवा की गति…

Read More

रायपुर : उपभोक्ता फोरम ने एंडेवर कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड इंडिया के डीलर और विक्रेता भारी भरकम जुर्माना लगाया है। फोरम ने वाहन निर्माता फोर्ड इंडिया के डीलर/विक्रेता जीके फोर्ड रायपुर को सेवा में कमी तथा ग्राहकों के साथ ठीक व्यवहार ना करने का दोषी पाते हुए जुर्माना लगाया है। जिसके तहत डीलर/विक्रेता को निर्देश दिया गया है कि वो वाहन की खरीदी मूल्य के अनुरूप या तो गाड़ी की कीमत 29 लाख 13 हजार 064/ रुपया और साथ ही उस पर परिवाद प्रस्तुति दिनांक 23.08.2018 से 6% ब्याज के साथ भुगतान करे। यह ब्याज राशि परिवादी को हुए…

Read More

रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के जाम बहार डेम में रविवार दोपहर को दो दोस्त मछली पकड़ने ट्यूब लेकर गए थे। जहां दोनों ट्यूब में सवार होकर गहरे पानी में चले गए। जिससे एक युवक डूब गया। सूचना पर गोताखोर मौके पर पहुंच गई है और युवक की पतासाजी कर रही है। बता दें कि संदीप लकड़ा व रोशन मिंज दोनो दोस्त ट्यूब लेकर जाम बहार डेम पर मछली मारने गये थे। मछली मारते हुए वे डेम के गहरे पानी की ओर चले गए थे। इसी दौरान तेज आंधी की वजह से ट्यूब पलट गई। ट्यूब पलटने से…

Read More

एमसीबी : वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रदेश के कई जिलों में युवाओं को वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की हैै। मनेंद्रगढ़ एसडीओपी राकेश कुर्रे ने बताया कि कोतवाली थाना में एक युवक ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रवीण प्रधान निवासी डोंगरी पाली थाना बसना जिला महासमुंद और रामनिवास…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग के अकोली कला रोड के पास रेलवे ट्रैक पर सिर और हाथ कटे महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पहुंची पुलिस लाश का अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के शव के दो हिस्से हो गए थे जिसमें महिला का हाथ और सिर कटकर अलग हो गया। अज्ञात महिला की लाश की अब तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 50 से…

Read More

रायपुर : Horoscope Today 29 May 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiv) को समर्पित है। आज का दिन कुछ राशि वालों के बेहतर साबित होगा। तो वहीँ कुछ ऐसे भी जातकों के लोग है, जिन्हे कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे…

Read More

कांकेर : शिक्षक यदि ठान ले तो असंभव को संभव कर सकता है। गुरू-शिष्य के संबंधों का मिसाल पेश करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारांदुल के शिक्षकों ने शाला छोड़ चुके विद्यार्थी को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर विद्यार्थी को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया और उसे कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने की सीख देकर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण भी करवाया। इस सफलता से विद्यार्थी भी अचंभित लेकिन प्रफुल्लित हैं। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारांदुल में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत छात्र सन्तलाल पिता कमलसिंह पारिवारिक कारणों से स्कूल आना छोड़ दिया था,…

Read More

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दो गुंडे-बदमाशों को शांति भंग करने के मामले में जिला बदर कर दिया। शराब की अवैध बिक्री करने वाले बदमाश वशिष्ट कुमार साहू उर्फ लोटिया पठान और लड़ाई-झगड़ा कर सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फैलाने वाले मोहम्मद मेराज जिला बदर किया गया। बता दें कि,दोनों आरोपियों के खिलाफ बालोद और राजहरा थाने में दर्जनों अपराधिक मामलों को लेकर जांच चल रही है। इस बीच कलेक्टर ने उन दोनों को जिले से बाहर निकाल दिया।

Read More