रायगढ़ : जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के जाम बहार डेम में रविवार दोपहर को दो दोस्त मछली पकड़ने ट्यूब लेकर गए थे। जहां दोनों ट्यूब में सवार होकर गहरे पानी में चले गए। जिससे एक युवक डूब गया। सूचना पर गोताखोर मौके पर पहुंच गई है और युवक की पतासाजी कर रही है। बता दें कि संदीप लकड़ा व रोशन मिंज दोनो दोस्त ट्यूब लेकर जाम बहार डेम पर मछली मारने गये थे। मछली मारते हुए वे डेम के गहरे पानी की ओर चले गए थे। इसी दौरान तेज आंधी की वजह से ट्यूब पलट गई। ट्यूब पलटने से दोनों युवक गिर गए। जिसमे रोशन किसी तरह बाहर आ गया, लेकिन संदीप डेम के गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर लैलूंगा थाना प्रभारी आरएस तिवारी ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद नगर सेना के गोताखोर की टीम जाम बहार डेम पंहुच कर संदीप की पतासाजी कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
