Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
राजनांदगांव : राजनांदगांव थाना क्षेत्र के जय स्तंभ चौक कलारपारा में सूने मकान में चोरी करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 26 लाख के सोने के जेवर और 1 लाख 95 हजार रूपए के चांदी के जेवर जब्त किए है। बता दें कि पीड़ित प्रभुदयाल सिन्हा 68 वर्ष अपने परिवार के साथ 22 मई को घर में ताला लगाकर सह परिवार जगन्नाथपुरी यात्रा में गये थे। तभी पड़ोसी ने सूचना दिया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वापस आकर देखे तो घर में रखे सोने-चांदी…
जगदलपुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रविवार को 3 दिन के बस्तर दौरे पर पहुंचे। बस्तर रवाना होने से पहले ओम माथुर ने रायपुर में मीडिया से कहा, भाजपा छत्तीसगढ़ को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 30 मई तक बस्तर के अलग अलग जिलों में कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर फीडबैक लेंगे। वहां वे बस्तर के सभी सातों जिलों और विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। जीतने वाले चेहरों की खोजखबर माथुर इन…
जगदलपुर : जिले के बस्तर थाना क्षेत्र के रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रविवार की तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर होने के बाद भीषण आग लग गई। जिसमें एक ट्रक के चालक अंदर ही जिंदा जल गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। इधर, पुलिस वाहन के नंबर से डिटेल्स खंगाल कर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था, तो वहीं दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। इस बीच बालेंगा और भानपुरी के मध्य दोनों…
रायपुर : रविवार को देश के नवनिर्मित सांसद को देश के नाम किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई सांसद इस अनूठे पल के साक्षी बने। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने इस दौरान नव निर्मित संसद भवन की कुछ फोटो मीडिया के साथ साझा की है। भाजपा के राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने नवनिर्मित संसद भवन की सीढ़ियों पर माथा टेककर लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया। संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई सांसद मौजूद थे। भाजपा सांसद सरोज पांडेय, अरूण साव, मोहन मंडावी, गोमती साय, संतोष पांडेय, सुनील सोनी संसद भवन के उदघाटन कार्यक्रम में मौजूद…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने प्रेस वार्ता ली है. इस दौरान राजनीति में धर्म की परिभाषा को लेकर कहा कि, राजनीति, राजधर्म, दंडनीति, अर्थनीति, छात्रधर्म ये पांचो पर्यायवाचक और एकार्थक हैं. उन्होंने आगे कहा कि, राजनीति के नाम पर ये अभिशाप हैं, राजनीति को ही राजधर्म कहते हैं. शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बजरंग दल बैन करने को लेकर कहा कि, हनुमान जी निपट लेंगे,वो शूरवीर हैं. शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बोले शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते…
दुर्ग : जिले के नवेई थाना क्षेत्र शनिवार की रात एक महिला ने अपने भतीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला व उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक संतोष साहू पेंटिंग का काम करता था और शराब का आदि था। बताया जाता है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता रहता था। इससे उसकी पत्नी उमा साहू उसे पसंद नहीं करती थी। बताया जाता…
कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ कुटुम्ब न्यायालय में ड्यूटी कर रहे सिपाही ने खुद को गोली मार ली. सिपाही का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है, जो कि लंबे समय से परिवार न्यायालय में ड्यूटी कर रहा था. सिपाही के साथ दो अन्य सिपाही भी मौजूद थे. घटना रविवार सुबह की है. सिपाही के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं. समाचार लिखे जाने तक विस्तृत रिपोर्ट का इन्तजार है.
रायपुर : आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है. इस दौरान सियासत भी तेज हो गया है. लगातार उद्घाटन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बयानबाजी देखने को मिल रहा है. वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्षी पार्टी लगातार विरोध कर रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इसको लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में पानी के अंदर उतर कर कांग्रेस जल सत्याग्रह कर रही है. आपको बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों नहीं कराया जा रहा है.…
कांकेर : कांकेर में फूड इंस्पेक्टर और उनका महंगा मोबाइल इन दिनों सुर्खियों में है. सेल्फी के चक्कर में फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल खेरकेट्टा जलाशय में गिर गया था. मोबाइल के लिए खेरकेट्टा जलाशय से लाखों लीटर पानी बहाने का निर्देश देने वाले कोयलीबेड़ा के फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया. इस बीच गोताखोर, जिन्होंने मोबाइल निकाला था, उन्हें इनाम का पैसा न मिलने से वो नाराज हैं. अब वे इनाम के राशि की मांग कर रहे हैं. बता दें कि ये पूरा वाकया 21 मई का है. पखांजूर में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर रोजश विश्वास अपने दोस्तों के साथ…
रायपुर : ग्राम पंचायत बोलबोला की कहानी की शुरूआत 29 अप्रैल 2022 से होती है। विश्व पशु चिकित्सा दिवस का अवसर था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दिन पशु चिकित्सकों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को दुग्ध उत्पादन-व्यवसाय में अग्रणी बनाने का आव्हान किया था। इससे प्रेरित होकर कोंडागांव जिला प्रशासन ने उन गाँवों के लिए रणनीति बनाई, जहां दुग्ध उत्पादन नहीं होता था। जिले के बोलबोला ग्राम पंचायत में सामूहिकता, लगन और प्रशासन के सहयोग से ऐसा परिवर्तन आया कि जहां कोई दूधारू पशु था ही नहीं अब वहां दुग्ध का भरपूर उत्पादन हो रहा है, बल्कि जिला…
