Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
कांकेर : मोबाइल के चक्कर में डैम से 21 लाख लीटर पानी बहा देने के मामले में अब जल संसाधन विभाग के SDO आरके धीवर की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जलाशय से पानी खाली करने मामले में SDO को दूसरा नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला की तरफ से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किये जाने के बाद अब इंद्रावती परियोजना मंडल जगदलपुर अधीक्षण अभियंता ने भी नोटिस जारी किया है। अधीक्षण अभियंता ने 3 दिवस के भीतर एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि अन्यथा एसडीओ आरके धीवर के वेतन…
दुर्ग : अपने ही परिचित लोगों के मोबाईल नंबर से धोखाधड़ी कर आरोपियों ने बड़ी मात्रा में सामानों को ऑनलाईन आर्डर कर एक ही रात में फर्जी तरीके से कैश ऑन डिलीवरी शो कर लगभग 46 लाख की ठगी कर दी। मामले की जानकारी लगते ही दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी अब भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सभी आरोपियों ने जालसाजी करने के लिए एक महीने पहले से पूरी तैयारी की। उनके इस अपराध में कवर्धा के मिशो का रीसेलर भी आरोपी है जो…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज शनिवार को दिल्ली में होगी। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू और वित्त सचिव अंकित आनंद बैठक भी बैठक में शामिल हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के बहुत सारे ज्वलंत मुद्दे हैं, जिस पर वहां बात की जाएगी। लगातार जीएसटी क्षतिपूर्ति का मसला वहां उठा…
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में एक युवक ज्यादा पैसे कमाने की लालच में आकर क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसे लिंक भेजकर उसके खाते से सवा दो लाख रुपए निकाल लिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मोपका निवासी पवन बटेश्वरनाथ पांडेय (35) प्राइवेट जॉब करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर बीते 17 मई को एक मैसेज आया। इसमें क्रिप्टो करंसी में निवेश करने पर अधिक मुनाफे की बात कही गई थी। मेसेज देखकर युवक लालच…
गरियाबंद। 26 मई को प्रयास स्कूल चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा के दो बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत प्रतिष्ठा द्विवेदी पिता उमादत्त द्विवेदी ने सामान्य वर्ग में 39वां स्थान प्राप्त किया वहीं सोनाली टंडन पिता आस्करण टंडन ने अनुसूचित जाति वर्ग में 69 वां स्थान प्राप्त किया।बच्चों के इस शानदार उपलब्धि से पूरे अंचल में हर्ष का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालक समिति के सदस्यों ने उन मेधावी…
बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना 15वें वित्त के कार्यों में लापरवाही बरतना पंचायत सचिवों के लिए मुसीबत का सबब बन गया. जनपद पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर जीपीडीपी की जानकारी अपलोड नहीं करने वाले 115 ग्राम सचिवों का जहां वेतन रोक दिया है, वहीं दूसरी ओर दो सचिवों के निलंबन के लिए जिला पंचायत को प्रस्ताव भेज दिया है.ग्राम सचिवों को केंद्र सरकार की योजना में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पोर्टल में 15वें वित्त से हो रहे कार्यों की जानकारी अपलोड करना था. लगातार इस पोर्टल में कोई काम नहीं कर रहा था, जिसको लेकर पंचायत सचिवों को…
बेमेतरा। जिले से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां प्रार्थीया ने थाना साजा में बीते दिनों लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात्रि करीबन 10 बजे अनिल कुमार ठाकुर ब्रांच मैनेजर साजा अपने मकान में जबरदस्ती प्रार्थीया को बुलाया और बेज्जती करने के नियत से हाथ बाह को पकड कर छेडछाड करने की कोशिश की।वहीं, अपनी ईज्जत बचाते हुए किसी तरह युवती उसके घर से बाहर निकलने में कामयाब हो गयी। जिसके बाद प्रार्थीया ने थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अपराध को दर्ज कर विवेचना में लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कों गिरफ्तार कर…
कांकेर : नक्सल ऑपरेशन में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक महिला नक्सली को जिंदा पकड़ा है। हालांकि महिला को गोली लगी है, लिहाजा उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कांकेर महिला घायल नक्सली को इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल लाया गया है। बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने घायल महिला नक्सली को अस्पताल पहुंचाया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों को घटनास्थल पर एक महिला नक्सली घायल हालत में मिली है। उसके पैर में गोली लगी है। अधिकारियों के घटनास्थल से एक सिंगल शॉट गन भी बरामद हुई…
रायपुर : राजधानी का इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे नामी गिरामी विश्वविद्यालय है। लेकिन आए दिन किसी न किसी विवाद से विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होते रहती है। एक ताजा मामला सामने आया है जहां कैम्पस के भीतर मारपीट की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के मैंगो बाग़ के कुछ लड़कों ने एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। छात्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कृषि विश्वविद्यालय के मैंगो बाग़ में कुछ छात्र देर रात आम तोड़ने चले गए। जब वहां मौजूद रखवाली कर रहे लोगों ने इन्हें देखा तो छात्रों को दौड़ा…
रायपुर : सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से, अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त/आयुक्त के ग्रेड में निम्नलिखित स्थानांतरण और पोस्टिंग का तत्काल प्रभाव से आदेश दे दिया गया है। सेंट्रल जीएसटी के कमिश्नर बदले गए है। कमिश्नर सीजीएसटी रायपुर के अतुल गुप्ता का तबादला कमिश्नर (ऑडिट) रायपुर में हुआ है वहीं कमिश्नर (ऑडिट) रायपुर अजय का तबादला कमिश्नर ऑडिट (भुवनेश्वर) किया गया है। वहीं मोहम्मद अबू शमा को सेंट्रल जीएसटी रायपुर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले APPEALS ( RAIPUR GST & CX) के पद पर पदस्थ थे।
