Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 12 लाख 27 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के 75 प्रतिशत के करीब है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है।प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 73 हजार 99 मानक बोरा तथा सुकमा में एक लाख 19 हजार…
रायपुर : CM भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर हैं, जहां आज नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हो सकती है। दिल्ली में दिनभर होने वाली इस बैठक के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। शुक्रवार की शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। नीति आयोग की बैठक में भूपेश बघेल पांचवें नंबर पर संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश की साल भर की उपलब्धियों के साथ भविष्य की प्लानिंग और केन्द्र में लंबित…
रायपुर। राजधानी के तूता नवा रायपुर में आज अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत चपरासी संघ प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ के लगभग 11000 पंचायतों में काम कर रहे चपरासी आज सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे। छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा-70 (1) में प्रदत्त प्रावधानों के अनुसार प्रदेश के सभी ग्राम-पंचायतों में चपरासियों की सेवाएं 25-30 वर्षों से ली जा रही है। इन ग्राम पंचायत में चपरासियों की संख्या 10 हजार से भी अधिक है।छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों में काम करने वाले चपरासियों को पंचायत की ओर से 1500 से 5000 तक मासिक वेतन दिया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 01 जून को एक दिन में पांच लाख लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेंगे। प्रदेश में मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत लाईफ स्टाईल फॉर इन्वायरमेंट कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 01 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। लाईफ प्लेज के अंतर्गत पूरे राज्य में एक साथ पांच लाख लोगों द्वारा प्लेज लिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे कि व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण…
पखांजुर : कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मेंडरा के जंगल में बीएसएफ एवं पुलिस बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई हैं। नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ एवं पुलिस की सयुक्त सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वही इसी बीच नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार एक जवान को मुठभेड़ में गोली लगी हैं और दो ग्रामीण के भी घायल होने की खबर है। पखांजुर से मेडिकल टीम तथा पुलिस के बड़े अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गया है। मामले…
रायपुर :- आए दिन अखबरों में और न्यूज चैनल पर मिलावटी पनीर पकड़े जाने की खबरें आती हैं। मिलावट का खेल तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। केवल मिलावटी पनीर ही नहीं, बल्कि बासा पनीर या फिर कुछ दिन पुराना पनीर भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। असल में पनीर ज्यादा दिनों तक रखा जाए तो इसमें कुछ माइक्रोबायोलॉजिकल बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। यह अप्रत्यक्ष रूप से हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं आपको बता दें कि जब दूध के प्लांट से दूध या कोई भी मिल्क…
रायपुर : सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले 3 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नागरिकों को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए सैकडों महिलाओं को झांसे में लेकर देशभर में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बता दें कि मैट्रीमोनियल साइट और वॉट्सएप चेट कर आरोपी धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास जीत लेते थे। इतना ही नहीं आरोपी प्रार्थिया से वॉट्सएप कॉल में भी बात करते थे। प्रार्थिया को गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे और झांसे में लेकर…
सरगुजा : सरगुजा संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग की अध्यक्षता में शुक्रवार को संभाग स्तरीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। कलेक्टर कांफ्रेंस में संभाग अंतर्गत सभी जिलों के कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, कृषि और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में संभागायुक्त डॉ अलंग ने राजस्व प्रकरणों के साथ ही नक्शा सुधार अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आवेदकों की समस्या का समाधान कम से कम समय में हो। राजस्व न्यायालयों में आने वाले किसानों, हितग्राहियों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील रहें। उन्हें बार-बार…
रायपुर : सस्ते दाम पर 3010 क्विंटल चना सप्लाई करने का झांसा देकर 1.46 करोड़ रूपए की ठगी करने वाला गुजरात का अंतर्राज्यीय ठग सूरत के फिरोज उस्मान लखानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका बेटा फरार है। दोनों ने मिलकर शहर के राजकुमार दम्मानी को सस्ते दाम में चना दिलाने का झांसा देकर ठगा था। इस मामले में रायपुर के कारोबारी राजकुमार दम्मानी ने आरोपी उस्मानी और बेटे के विरूद्ध थाना उरला में भी ठगी का अपराध दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने कई राज्यों में भी लोगों से करोड़ों रूपए की ठगी की…
रायपुर : ऑपरेशन थियेटर में मशीनों की बीप-बीप की आवाज बहुत धीमे से कानों में पड़ती है। लेकिन अबूझमाड़ के 5 हजार वर्ग किलोमीटर इलाके में अब इस आवाज को हर कोई सुन सकेगा। कभी नक्सल आतंक की वजह से गोलियों की थर्राहट पर अब ये आवाजें भारी पड़ने वाली हैं क्योंकि अबूझमाड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में 24 मई बुधवार से ऑपरेशन थियेटर शुरू हो गया है। यहां ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू होना इस इलाके के आदिवासियों के लिये किसी सपने से कम नहीं है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम…
