Author: Amrendra Dwivedi

नई दिल्ली : दिल्ली में से आज से कुछ वर्षों पहले एक साइको रेपिस्ट का बड़ा खौफ हुआ करता था। वह छोटी बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया करता था। दुष्कर्म के बाद वह उन्हें मौत के घात उतार देता था। उसका शिकार ज्यादातर गरीब घर की बच्चियां होती थीं, जोकि सड़क किनारे अपना जीवनयापन करती थीं। यह साइको रेपिस्ट साल 2015 में पुलिस के हाथ आया और आज गुरुवार को रोहिणी कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुना दी। आरोपी का नाम रविन्द्र कुमार है और इस सीरियल किलर और रेपिस्ट को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने 6…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब राशन कार्ड बनवाना और भी आसान हो गया है। दरअसल, सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना के तहत अब घर बैठे राशन-कार्ड बनवाया जा सकता है। सरकार ने राशन कार्ड बनाने की सुविधा को मितान योजना में शामिल कर दिया है। इस योजना के माध्यम से आपको बस टोल फ्री नंबर 14545 का इस्तमाल करना होगा, जिसके बाद प्रतिनिधि मितान आपको घर आकर पूरी डिटेल लेंगे, ताकि आपका राशन कार्ड आपके घर तक पहुंच सके। इस बात की जानकारी सीएम बघेल ने ट्वीट के जरिए दी है। बता दें, नागरिक सुविधाओं में लगातार…

Read More

गरियाबंद : अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में वन विभाग के कई सुरक्षाकर्मियों को चोट भी आई है। घटना गरियाबंद के इचरादी की बताई जा रही है। जहां अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को इस बात की सूचना मिली थी कि इचरादी में बड़े पैमाने पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इचरादी में 65 परिवार मौजूद है। अतिक्रमण की सूचना के बाद वन विभाग की टीम को अवैध कब्जा हटाने के लिए…

Read More

रायपुर : 10वीं-12वीं में फेल हो गये परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूरक परीक्षा के फार्म भरने की तारीख का ऐलान कर दिया है। माशिम के सचिव व्ही के गोयल ने बताया है कि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए पूरक व अवसर परीक्षा के लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। माशिम की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल पूरक व अवसर परीक्षा के लिए 14 जून तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक फार्म…

Read More

रायपुर : फूड इंस्पेक्टर के मोबाइल ढूंढने के लिए डैम से हजारों लीटर पानी बहाने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को नोटिस जारी किया है। वहीं खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को सस्पेंड कर दिया है। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर अनुविभागीय अधिकारी से जवाब मांगा है। कलेक्टर ने अपने नोटिस में कहा है कि मीडिया में जो बयान आरसी धीवर ने दिया है, उसके मुताबिक खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास को मोबाइल ढूंढने के लिए परलकोट जलाशय से लाखों लीटर…

Read More

रायपुर : झीरम हमले को लेकर कांग्रेस काफी आक्रामक है। झीरम हमले को लेकर मुख्यमंत्री ने आज भी भाजपा और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए मख्यमंत्री ने भाजपा ने दो सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा है कि गुड्सा उसेंडी और गणपति से पूछताछ क्यों नहीं की ? क्या गुड्सा और गणपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है? मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी बार बार झीरम हमले को लेकर सबूत की बात कहती है, हां मेरे पास सबूत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP मेरे जेब में सबूत…

Read More

कोरबा : जिले में अकाशीय बिजली गिरने से 23 मवेशियों की मौत हो गई है. मवेशियों की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि, पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी की है. जानकारी के अनुसार, सुबह आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश के कारण सभी मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे. इस दौरान पेड़ के नीचे खड़े 23 मवेशियों पर आसमान से मौत बरसी. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Read More

रायपुर / दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां 7 व्यापारियों से दो करोड़ का चूना लगाने वाले उद्योगपति को खुर्सीपार पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है. गिरफ्तार उद्योगपति का नाम अविराज डोंगरे है. ये अपनी पत्नी के साथ तकरीबन 7 व्यापारियों को चूना लगा चुका है. आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी के पत्नी की तलाश जारी है. आरोपी को दो दिनों की रिमांड में रखकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी अविराज डोंगरे अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर व्यापारियों को डराता था. व्यापारियों को धमकाकर पैसों की मांग…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच राहतभरी खबर सामंने आई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज गर्जना होगी। प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में दिन में तेज गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक…

Read More

रायपुर : रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। निगरानी बदमाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र ​के कालीबाड़ी इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी बदमाश मुकेश बनिया ने कालीबाड़ी इलाके में बस स्‍टैंड से वापस आते हुए गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को रोककर रमाकांत जगत और रियाज खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के…

Read More