Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, चलती ट्रेन में दिया वारदात को अंजाम
    ब्रेकिंग न्यूज़

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, चलती ट्रेन में दिया वारदात को अंजाम

    DabangBy DabangMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कौशंबी :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है आशुतोष ब्रह्मचारी ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे, इसी दौरान सिराथू रेलवे स्टेशन पास कुछ बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए आशुतोष ब्रम्हाचारी ट्रेन की टॉयलेट में घुस गए, तब जाकर उनकी जान बची। इस घटना से उनके नाक और मुंह पर चोट लगी है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    आशुतोष ब्रम्हाचारी पर जानलेवा हमला

    मिली जानकारी के अनुसार अशुतोष ब्रम्हाचारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन से पहले कुछ बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आशुतोष ब्रह्मचारी की मानें तो हमलावर उनकी नाक काटने के इरादे से आए थे, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।

    नाक काटने के इरादे से आए थे आरोपी

    आशुतोष ब्रम्हाचारी ने मामले की शिकायत प्रयागराज जीआरपी से की है और उपचार के लिए अस्पताल पहुंवे हैं। वहीं, इस घटना के पीछे उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों का हाथ होना बताया है। ऐसे में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो सकता है।

    शंकराचार्य अविमक्तेश्वरानंद पर लगाए गंभीर आरोप

    बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से युवा बटुकों (धार्मिक छात्रों) को लाया गया और आश्रमों में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक आश्रम में गलत व्यवहार का दावा किया और कई लोगों के नाम लिए, जिन्हें उन्होंने आरोपी बताया। ब्रह्मचारी ने संत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जो लोग गंगा मां को गंदा कहते हैं, वे गंगा में नहा नहीं सकते।

    क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

    वहीं, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर हुए हमले पर कहा कि मैं तो यहां बैठा हूं। आप लोगों के माध्यम से हमें पता चला है। यह भी पता चला है कि वहां के अटेंडेंट ने बताया है कि जब वह बाथरूम जा रहे थे तो ठीक थे वहां से लौटने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आशुतोष सुरक्षा पाने के लिये यह नाटक कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है, वह जाने मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा। अगर उनके पास सुबूत थे तो वह लैपटॉप लेकर घूम रहे हैं। पहले ही दे दिए होते। इस तरह की हरकतें हम लोग नहीं करते हैं।

    Post Views: 200
    Apradh Apradhi Arrested Avimukteshwaranand breaking news Crime Crime news Giraftar Hamla Hindi Khabar Hindi News Janlewa Jurm Latest Khabar Latest news Police Shankaracharya swami Today khabar Train दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    June 7, 2026

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    7 जून 2026 का राशिफल: रविवार को जानें क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें भविष्यफल

    By DabangJune 7, 20260

    मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 जून, 2026 रविवार के दिन कुंभ राशि में होगा.…

    CG: पति की कमाई चोरी-छिपे मायके भेजती रही पत्नी, 23 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

    June 6, 2026

    पत्नी को पुरुष मित्र के साथ देख भड़का पति, बाजार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पक्षों पर कार्रवाई

    June 6, 2026

    ईद मनाकर लौट रहे 49 लोगों की तड़प – तड़प कर दर्दनाक मौत, इस हालत में मिली लाशें

    June 6, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.