मुंबई :- टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का बंगला निशाने पर है. शुक्रवार 23 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने खबर दी कि उन्हें एक ईमेल मिला है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक ईमेल मिला, जिसमें दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. यह धमकी भरा ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) इलाके के एक स्कूल को मिला. मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी और जानकारी का इंतजार है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी एक्टर के मुंबई स्थित किस बंगले के बारे में है-‘जलसा’ या ‘प्रतीक्षा’.
मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई के बीकेसी इलाके में स्थित एक स्कूल को ईमेल मिला है, जिसमें अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी. ईमेल मिलने के बाद जांच की गई, लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली.इस खबर के बीच बिग बी का एक ट्वीट सामने आया है. बिग बी ने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक शब्द ‘चलो’ लिखा है.
बता दें, बीते रविवार 18 अक्टूबर को 2 अज्ञात लोगों ने बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे-एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर दी थी. इस हमले में टाइगर को घायल हुए, जबकि उनके ड्राइवर और एक ऑटो ड्राइवर को गोली लगी.
इस घटना के बाद खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, सलमान खान समेत कई सितारों के घरों की रेकी थी. आईएएनएस के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के आरोपियों ने 18 अक्टूबर को ‘बागी’ एक्टर पर हमला करने से पहले अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों की रेकी (निगरानी) की थी.
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों को उन हस्तियों को निशाना बनाने के लिए कहा गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था उतनी कड़ी नहीं थी. खबरों के मुताबिक, कई ऑटो-रिक्शा चालकों ने आरोपियों को बिग बी, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों तक पहुंचाया था.

