कवर्धा : जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां नेशनल हाईवे 30 पर बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर इतना भीषण था कि, दोनों गाड़ियों में आग लग गई. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गए है टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. राहगिरों ने दमकल विभाग को सूचना दी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने सड़क पर जल रही दोनों गाड़ियों की आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया. इस घटना से सड़क पर घंटो जाम लगा रहा. बताया गया है कि, ट्रेलर वाहन रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा था. जबकि, ट्रक कवर्धा से रायपुर आ रहा था. पूरा मामला दशरंगपुर चौकी अंतर्गत रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में अगरीकला गांव का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
