Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दर्दनाक घटना… फास्टफूड खाने की लत ने लेली जान, ये है पूरी घटना
    उत्तरप्रदेश

    दर्दनाक घटना… फास्टफूड खाने की लत ने लेली जान, ये है पूरी घटना

    DabangBy DabangJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश :- अमरोहा से सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने फास्ट फूड को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 18 वर्षीय 12वीं की छात्रा इलमा नदीम की मौत हो गई, जिसका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार इलमा को करीब एक महीने पहले टाइफाइड हुआ था, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

    जांच के दौरान नोएडा के एक निजी अस्पताल में कराए गए सीटी स्कैन और एमआरआई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जहां उसके दिमाग में 20 से 25 गांठें पाई गईं। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि यह एक परजीवी संक्रमण हो सकता है, जो संभवतः फास्ट फूड में इस्तेमाल की गई दूषित पत्ता गोभी के जरिए शरीर में पहुंचा। डॉक्टरों के मुताबिक यदि सब्जियों को सही तरीके से साफ नहीं किया जाए तो उनमें मौजूद परजीवी शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेते हैं।

    इलमा के मामले में यह संक्रमण दिमाग तक पहुंच गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी जान नहीं बच सकी। इससे पहले भी अमरोहा में दिसंबर 2025 में 11वीं की छात्रा अहाना की मौत का मामला सामने आया था, जिसका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक फास्ट फूड खाने से उसकी आंतें आपस में चिपक गई थीं और ऑपरेशन के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    परिजनों ने बताया कि अहाना को घर के खाने की बजाय चाऊमीन, पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड की आदत थी। इन दोनों घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बच्चों और युवाओं में फास्ट फूड की बढ़ती लत स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। स्वाद और सुविधा के चक्कर में साफ-सफाई और पोषण की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि घर का ताजा और संतुलित भोजन ही सबसे सुरक्षित विकल्प है, खासकर बच्चों और किशोरों के लिए।

    Post Views: 180
    Bada hadsa breaking news Dardnak hadsa Fastfood Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Maut Today big news Today breaking news Today khabar Today news Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    May 18, 2026

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में अमित शाह, जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री, सीधे जाएंगे नेतानार

    By DabangMay 18, 20260

    रायपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर…

    CG: नेशनल हाइवे 30 में यात्री बस पलटी, महिला टीचर की मौत, कई यात्री घायल

    May 18, 2026

    “सूरज हुआ मध्यम, चांद जलने लगा: छठे और बारहवें शनि का तपस्वी जीवन” -आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से टीचर ने की अश्लील हरकत, ये है पूरा मामला

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.