Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    May 8, 2026

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, मां और प्रेमी भी शामिल
    जुर्म

    शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, मां और प्रेमी भी शामिल

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महबूबनगर:- इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस का मामला अभी थमा भी नहीं था कि वैसा ही एक और सनसनीखेज मामला तेलंगाना के कुरनूल से सामने आया है. यहां शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या करवा दी. चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात में पत्नी के साथ उसकी मां भी शामिल थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में बैंक कर्मचारी प्रेमी की भी तलाश जारी है.

    पूरा मामला:

    कुरनूल निवासी 32 वर्षीय तेजेश्वर, जो एक डांस टीचर और लैंड सर्वेयर था, की शादी 18 मई 2025 को ऐश्वर्या नामक युवती से हुई थी. लेकिन 17 जून को उसकी लाश एक नहर में बरामद हुई. गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो जो राज खुले, उन्होंने सबको चौंका दिया.

    2000 बार बात, फिर मर्डर प्लान:

    जांच में पता चला कि ऐश्वर्या शादी के बाद भी एक बैंक कर्मचारी प्रेमी से लगातार संपर्क में थी. पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकालीं तो सामने आया कि दोनों के बीच 2000 से ज्यादा बार बातचीत हो चुकी थी. तेजेश्वर के परिवार ने भी पहले ही ऐश्वर्या के चरित्र पर संदेह जताया था और शादी से मना किया था, लेकिन तेजेश्वर नहीं माना.

    एक ही शख्स से मां-बेटी को था अफेयर:

    पुलिस पूछताछ में ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता ने कबूल किया कि दोनों का संबंध उसी बैंक कर्मचारी से था. पहले मां का अफेयर था, बाद में बेटी ने भी उसी से संबंध बना लिए. इसी प्रेम जाल और लालच में दोनों ने तेजेश्वर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

    कैसे की गई हत्या

    17 जून को ऐश्वर्या के प्रेमी ने पेशेवर हत्यारों की मदद से तेजेश्वर को सर्वे के काम के बहाने बुलवाया. फिर उसकी हत्या कर दी गई और शव को पन्यम के पास नहर में फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे मकसद तेजेश्वर की संपत्ति हड़पना था. ऐश्वर्या को अपने पति से कोई लगाव नहीं था.

    राजा रघुवंशी केस की याद ताजा

    यह मामला इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर हनीमून के दौरान हत्या का आरोप लगा था. उस केस ने पूरे देश को झकझोर दिया था, और अब कुरनूल की यह वारदात भी वैसी ही प्रेम, धोखा और हत्या की कहानी है.

    तेजेश्वर के परिवार का बयान:

    परिवार ने बताया कि शादी से पहले ही ऐश्वर्या अचानक गायब हो गई थी और बाद में लौटकर झूठी माफी मांग ली. परिवार ने तेजेश्वर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ऐश्वर्या ने उसे भावनात्मक रूप से मना लिया. अब परिवार न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील कर रहा है.

    पुलिस का रुख:

    कुरनूल पुलिस ने ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है. बैंक कर्मचारी प्रेमी और हत्यारों की तलाश जारी है. सीनियर अधिकारियों का कहना है कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी और सभी आरोपी कानून के शिकंजे में जल्द होंगे.

    Post Views: 425
    Afair Boyfriend breaking news Crime Crime news Gunah Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Kurnool Latest Khabar Latest news Mahboonnagar murder Navvivahita Pati Police Premi Sajish Telangana Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    May 8, 2026

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Narayanpur

    CG: बड़ा हादसा… ITBP जवानों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

    By DabangMay 8, 20260

    नारायणपुर:- जिले के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को आईटीबीपी जवानों से जुड़ा एक बड़ा हादसा…

    वीडियो बनाकर बेटे संग फंदे पर झूली मां, आखिरी संदेश में पति-सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

    May 8, 2026

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.