गोंडा:- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग घाटों पर हुए हादसों ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया।देर शाम हुए इन हादसों में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
वहीं, कुछ युवकों के लापता होने के बाद उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनाओं पर शोक जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

