मध्यप्रदेश :- शिक्षकों की ई-अटेंडेंस को लेकर विभाग ने समय और प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब शिक्षकों को सुबह 10:30 बजे तक ई-अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य होगा। शिक्षकों को 15 मिनट का ग्रेस पीरियड भी दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद हाजिरी दर्ज करने पर शिक्षक को देरी का कारण बताना होगा। वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए शिक्षकों को राहत दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उफनते नदी-नालों, जलभराव वाले इलाकों या खतरनाक रास्तों को पार कर स्कूल पहुंचने की बाध्यता नहीं होगी।
देरी से हाजिरी पर बताना होगा कारण
Teacher Attendance Time नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में अपनी ई-अटेंडेंस दर्ज करना होगा। 10:30 बजे के बाद हाजिरी दर्ज करने की स्थिति में देरी का कारण बताना होगा। विभाग ने शिक्षकों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, वहीं आपात या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। इससे शिक्षकों के लिए एक ओर ई-अटेंडेंस की समय-सीमा स्पष्ट हो गई है, वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के दौरान जोखिम उठाकर स्कूल पहुंचने की बाध्यता से भी राहत मिलेगी।

